Sanjjanaa Galrani Support Actor Darshan: कन्नड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के खिलाफ कथित तौर पर एक मर्डर मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनकी को-स्टार संजना गलरानी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने दर्शन को ‘इंडस्ट्री का भगवान’ करार दिया है। बता दें कि एक्टर दर्शन की गिरफ्तारी बेंगलुरु में 33 वर्षीय रेणुका स्वामी का नाले में शव मिलने के बाद की गई है। उनके अलावा 12 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, रेणुका स्वामी को लेकर कहा जा रहा है कि उसने एक्टर की को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। अब रेणुका स्वामी की मौत हो चुकी है।
एक्ट्रेस ने गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब से कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी हुई है, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। इस बीच एक्टर की को-एक्ट्रेस रहीं संजना गलरानी ने अपने बयान में एक्टर की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे लिए ये काला दिवस जैसा है। पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सैलाब आने जैसा है। दर्शन हमारी इंडस्ट्री में एक दिव्य व्यक्ति की तरह हैं।’
संजना गलरानी ने आगे कहा, ‘एक्टर दर्शन थुगुदीपा इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर एक्टर रहे हैं। लोग उनकी फिल्मों को सिर्फ देखते नहीं हैं, बल्कि उनकी पूजा भी करते हैं। उनका व्यक्तित्व कमाल का है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैंने उनके साथ काम किया है। वो कभी मुझे मेरे नाम से नहीं बुलाते थे। मुझे हमेशा ‘जी सुनिए’ कहकर संबोधित करते थे। उनका स्वभाव सम्मानजनक रहा है।’
यह भी पढ़ें: साइको थ्रिलर के हैं शौकीन? OTT पर फटाफट देख डालें 5 वेब सीरीज, हिल जाएगा दिमाग!
कर्नाटक में हर कोई है शॉक्ड
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘दर्शन थुगुदीपा का महिलाओं से बात करने और उनके साथ व्यवहार करने का तरीका काफी अच्छा रहा है। मैंने जब उनके ऊपर लगे आरोपों को सुना तो मैं हैरान रह गई। इस खबर से कर्नाटक का हर व्यक्ति शॉक्ड है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जिस तरह से लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं, और जितना मैं उन्हें जानती हूं इन दोनों में काफी बदलाव है। दोनों अलग व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए और इतनी जल्दी किसी के व्यक्तित्व को जज नहीं करना चाहिए।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
7 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines