Darshan Thoogudeepa Admit In Hospital: साउथ एक्टर दर्शन थूगुदीप (Darshan Thoogudeepa) की तबीयत ठीक नहीं है जिस वजह से उन्हें हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। वो लंबे समय से अपने फैन रेणुका स्वामी मर्डर केस (Renukaswamy murder case) की वजह से जेल में बंद थे। हालांकि जमानत के लिए वो पहले भी कई बार अर्जी दे चुके हैं लेकिन हर बार रिजेक्ट कर दी गई। लेकिन अब स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। वो बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।
दर्शन को क्या हुआ
साउथ के सुपरस्टार दर्शन बीते कई महीनों से जेल की हवा खा रहे हैं। उन पर अपने फैन रेणुका स्वामी के मर्डर का आरोप है जिसे उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ अंजाम दिया। अब खबर आई है कि दर्शन को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। एक्टर की हेल्थ को लेकर कहा जा रहा है की उनकी रीढ़ की हड्डी में कुछ दिक्कत हुई है, जिस वजह से पीठ में बहुत दर्द है। 30 अक्टूबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जमानत दी है। वो फिलहाल बेंगलुरु के केंगेरी के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हैं।
दर्शन के साथ हैं उनकी पत्नी
एक्टर के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी हैं। सूत्रों के अनुसार दर्शन के डॉक्टर नवीन अप्पाजी गौड़ा उनका इलाज कर रहे हैं। डॉ का कहना है कि दर्शन के पैर और पीठ में दर्द हो रहा है। उनका एक पैर कमजोर है जिस वजह से एक्स-रे, एमआरआई और ब्लड टेस्ट कराए जाएंगे ताकी बीमारी का सही पता लग सके।
यह भी पढ़ें: 2 हफ्ते पहले किया कमबैक शो, आखिर क्यों मशहूर थे फैशन डिजाइनर रोहित बल?
क्या होगी सर्जरी
दर्शन के डॉक्टर नवीन अप्पाजी गौड़ा ने कहा है कि वो पहले उनके सारे टेस्ट करेंगे। इसके बाद देखेंगे कि उन्हें क्या दिक्कत है। रीढ़ की हड्डी में ज्यादा समस्या हुई तो उनकी सर्जरी की जाएगी वरना फिजियोथेरेपी करानी होगी। अब ये तो टेस्ट होने के बाद ही पता चलेगा।
क्यों गए जेल
जानकारी के लिए बता दें कि दर्शन और उनकी प्रेमिका पवित्रा गौड़ा को उनके फैन रेणुका स्वामी मर्डर केस में जेल गए। दरअसल उनका फैन उनकी प्रेमिका को अश्लील और भद्दे मैसेज भेजता था। इस बारे में दर्शन को पता चला तो उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर रेणुकास्वामी का मर्डर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वीकेंड का वार की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, सलमान खान का खुलासा
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
7 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
23 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines