Bigg Boss 18: वीकेंड का वार की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, सलमान खान का खुलासा

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर है। मेकर्स ने अचानक ही वीकेंड का वार में बदलाव कर दिया है। आइए जानते हैं कि शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट क्या है?

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है। इसके अलावा वीकेंड का वार में जब सलमान घरवालों की क्लास लगाते हैं, यह देखना दर्शक बिल्कुल भी मिस नहीं करते। लेकिन अब आपको अपने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करना होगा क्योंकि मेकर्स ने रातों-रात बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में बड़ा बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, अब रविवार को सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे। ऐसा नहीं है कि अब एक्टर सिर्फ एक बार ही शो में दिखेंगे बल्कि अब सलमान रविवार की जगह शुक्रवार को घरवालों की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।

विज्ञापन

वीकेंड का वार में हुआ बदलाव

बता दें कि बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार हमेशा से शनिवार और रविवार की रात 9.30 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिर्फ और सिर्फ सलमान की वजह से इस रियलिटी शो को देखना पसंद करते हैं। हालांकि अब मेकर्स ने वीकेंड का वार में बड़ा बदलाव कर दिया है और इस एपिसोड को शनिवार-रविवार की जगह शुक्रवार-शनिवार को टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

एपिसोड की टाइमिंग भी बदली

फैन पेज बिग बॉस तक की ओर से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया कि सलमान खान अब से बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में शुक्रवार और शनिवार को नजर आएंगे। शुक्रवार को यह शो रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा जबकि शनिवार को इसे 9.30 पर टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी कि अब से सलमान खान एक दिन पहले ही आपका मनोरंजन करने के लिए वीकेंड का वार लाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि बीती रात भी वीकेंड का वार रात 10 बजे टीवी पर टेलीकास्ट हुआ जहां सलमान खान ने शो की टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी अपने दर्शकों के साथ शेयर की। हालांकि इस बदलाव के पीछे की वजह क्या है? यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उधर, कुछ फैंस इस बदलाव से खुश नहीं दिखे हैं।

विज्ञापन

बदलाव से खुश नहीं हैं दर्शक

इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘वीकेंड का वार के लिए शनिवार और रविवार सबसे सही दिन है। कलर्स और बिग बॉस वाले ऐसा फैसला क्यों ले लेते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि लॉरेंस भाई की नजरें उन पर बनी हुई हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि बाकी दिन में सलमान खान फार्महाउस में रहेंगे।’ वही एक अन्य यूजर ने वीकेंड का वार की टाइमिंग पर अपनी खुशी जताई। गौरतलब है कि बिग बॉस के वीकेंड का वार में यह बदलाव पहली दफा नहीं है। इससे पहले भी मेकर्स दिन और समय में बदलाव कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ