हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सिर पर मारी चप्पल, चेस्ट पर लात', Renukaswami Murder Case में एक्टर दर्शन का कबूलनामा

Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ फिल्म एक्टर दर्शन ने रेणुकास्वामी मर्डर केस में बड़ा कबूलनामा कर लिया है। एक्टर ने चार्जशीट के बाद कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दर्शन थूगुदीपा ने हाल ही में अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस द्वारा चार्जशीट पेश करने के बाद एक्टर ने अपने पवित्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप को तो कबूला ही साथ ही उन्होंने रेणुकास्वामी के साथ की दरिंदगी को भी स्वीकार किया। दर्शन ने खौफनाक मर्डर की कहानी बताई जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। चलिए आपको बताते हैं दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या को लेकर क्या बातें कही हैं।

पवित्रा ने रेणुकास्वामी को मारी चप्पल

रेणुकास्वामी की हत्या मामले में पुलिस द्वारा 3991 पन्नों की चार्जशीट दायर करने के बाद अभिनेता ने अपना मुंह खोला है। एक्टर ने रेणुकास्वामी को बुरी तरह पीटने की बात कबूली। इतना ही नहीं जिस बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा गया वो भी एक्टर ने कबूला है।

दर्शन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रेणुकास्वामी को छाती, गले और सिर पर लात मारी और पवित्रा गौड़ा से कहा कि वो उसे अपनी चप्पल से मारे। दर्शन का कहना है, “जब मैंने रेणुकास्वामी को देखा, वो पहले से ही घायल था। मैंने उसे गले, छाती और सिर पर लात मारी और लकड़ी की छड़ी से भी पीटा। मैंने पवित्रा से भी कहा कि वो उसे चप्पल से मारे, जिसके बाद उसने रेणुकास्वामी के सिर पर चप्पल मारी”।

विज्ञापन

पवित्रा गौड़ा ने ही हत्या के लिए उकसाया

आपको बता दें इस मामले में पवित्रा गौड़ा को मुख्य आरोपी के तौर पर पेश किया गया है और माना जा रहा है कि उसने रेणुकास्वामी की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पवित्रा ने न सिर्फ मर्डर करने के लिए उकसाया बल्कि मारपीट में भी भाग लिया, जिससे रेणुकास्वामी की मौत हो गई।

हाल ही में सोशल मीडिया पर रेणुकास्वामी की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वो बिना शर्ट के नजर आ रहा था और अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा था। रेणुकास्वामी की इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया था।

विज्ञापन

पवित्रा-दर्शन लिव इन रिलेशनशिप में थे

पुलिस की चार्जशीट के बाद एक्टर ने ये कबूल किया कि उनका और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के बीच लिव इन रिलेशनशिप था। दोनों की कुछ निजी तस्वीरें भी पुलिस ने चार्जशीट में पेश की हैं जिससे दोनों के बीच करीबी रिश्ते का खुलासा हो गया है।

गौरतलब है 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजे थे। इसी के बाद दर्शन को गुस्सा आया और उन्होंने हत्या को अंजाम देने का प्लान बनाया। रेणुकास्वामी, जो खुद को दर्शन का फैन बताता था वो लगातार पिछले कुछ टाइम से पवित्रा गौड़ा के पीछे पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Renukaswamy को अश्लील मैसेज भेजने पर उतारा था मौत के घाट, अब एक्टर दर्शन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola