Kanguva Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश और कमाई को लेकर एक अलग ही जंग देखी जाती है। इस वक्त अजय देवगन की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी हुई हैं। दोनों फिल्में 1 नवंबर को रिलीज हुई थीं और 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। अब दोनों ही फिल्मों को टक्कर देने साउथ की बड़ी फिल्म दस्तक देने जा रही है। साउथ सुपरस्टार सूर्या की ‘कंगुवा‘ 14 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
अभी तक जो आंकड़े आए हैं, उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को धूल चटा देगी। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है?
एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ का हाल ही में दूसरा ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया था। फिल्म के विजुअल्स काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच मेकर्स ने ‘कंगुवा’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में 32 लाख से ज्यादा (ब्लॉक सीटों के साथ 85.26 लाख) टिकट बेच दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Avatar के तीसरे पार्ट पर आया अपडेट, James Cameron ने दिखाई नए पेंडोरा की झलक
बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तांडव
सूर्या की ‘कंगुवा’ की यह शुरुआती एडवांस बुकिंग है। आने वाले घंटों में यह बिक्री तेजी के साथ आगे बढ़ेगी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करेगी। इस बीच लोगों के मन में यह सवाल भी है कि ‘कंगुवा’ जिसका बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, उसे रिलीज से पहले वसूल लेगी तो बता दें कि यह संभव होगा या नहीं आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज है, यह पहले वीकेंड पर अपना कुल बजट जरूर वसूल सकती है।
ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पांस
बता दें कि शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कंगुवा’ ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि पर बनी हुई है। इस फिल्म को कथित तौर पर कॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। बीते दिनों रविवार को मेकर्स ने ‘कंगुवा’ का दूसरा ट्रेलर जारी किया था। फिल्म में सूर्या के अलावा बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी हैं, जिनके लुक ने इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। वहीं सूर्या की बात करें तो उनके दो अवतार देखने को मिल रहे हैं। जहां एक सूर्या मॉर्डन युग को दिखाता है तो वहीं दूसरा सूर्या खतरनाक है।
गौरतलब है कि स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘कंगुवा’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की शूटिंग सात अलग-अलग देशों में की गई है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, कोवई सरला और रेडिन किंग्सले जैसे स्टार्स नजर आए हैं। इस फिल्म को तेलुगू, हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, फ्रेंच और स्पेनिश में रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
37 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines