Avatar के तीसरे पार्ट पर आया अपडेट, James Cameron ने दिखाई नए पेंडोरा की झलक

Avatar 3 Latest Update: हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर अपडेट दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पेंडोरा की नई दुनिया की एक रोमांचक झलक दिखाई है।

Avatar 3 Latest Update

Avatar 3 Latest Update.

Avatar 3 Latest Update: पेंडोरा की नई दुनिया की यात्रा पर ले जाने के लिए हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अपडेट दे दिया है। अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ के तीसरे पार्ट को लाने की तैयारी उन्होंने कर ली है। जी हां, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के जरिए पेंडोरा की शानदार दुनिया की एक झलक को उन्होंने कुछ देर पहले ही फैंस के साथ शेयर किया है, जिसने लोगों का एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। डिज्नी की तरफ से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें नई नावी जातियां और हरे-भरे विदेशी दुनिया से सुनहरे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। ब्रह्मांड की इस अद्भुत झलक वाली तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

तीसरे पार्ट का फर्स्ट लुक आउट

बता दें कि ‘अवतार’ और ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने अगली किस्त ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण जेम्स कैमरून और जॉन लैंडो मिलकर कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी काफी वक्त है क्योंकि मेकर्स इसे 2025 में थिएटर में उतारेंगे। इस बीच डिज्नी ने तीसरे पार्ट के लिए थीम का खुलासा कर दिया है। साथ ही पेंडोरा की नई दुनिया की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।

कब रिलीज होगी अवतार 3

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के नए पेंडोरा की तस्वीरें रोटेन टोमैटो पर शेयर की गई हैं, जिनमें दो नावी देखने को मिल रहे हैं। उनके अलावा समुद्र की एक झलक, नावी की दुनिया और एक गुब्बारे को दिखाया गया है। इन तस्वीरों के जरिए मेकर्स ने हिंट दिया है कि आने वाली अवतार की तीसरी किस्त में पेंडोरा की दुनिया को किस तरह से अलग बनाया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘जेम्स कैमरून की अवतार : फायर एंड ऐश की नई कॉन्सेप्ट आर्ट की पहली झलक।’ इसी के साथ मेकर्स ने अवतार 3 की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। यह फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

दो नई संस्कृतियों को करेंगे पेश

जाहिर है कि जेम्स कैमरून ने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर बात करते हुए खुलासा किया था कि तीसरे पार्ट में वह पेंडोरा की दुनिया में दो नई संस्कृतियों को पेश करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अवतार 3 में आग का एक प्रतीकात्मक उद्देश्य है और एक संस्कृति है, जो विशेष रूप से उस अवधारणा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2022 में ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ