हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आईं Kangana Ranaut, यूजर्स बोले- कौन है ये विदेशी मुंडा?

Kangana Ranaut with Mystery Man: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन
कंगना रनौत को सैलून के बाहर देखा गया। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Kangana Ranaut with Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाती है। फिर चाहे वो प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हो या पर्सनल से। अब एक्ट्रेस फिर से चर्चा में है।

दरअसल, इस बार कंगना अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn vs Allu Arjun: बॉक्स ऑफिस पर कब होगा Pushpa और Sigham का क्लैश?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

दरअसल, हाल ही में कंगना रनौत को मिस्ट्रीमैन के साथ देखा गया। yogenshah_s नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया। इस पोस्ट में अभिनेत्री कंगना रनौत को विदेशी के साथ हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। साथ ही दोनों स्माइल कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि कंगना रनौत को आज मुंबई में सैलून के बाहर देखा गया। वहीं, अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर्स पूछ रहे कि कौन हैं ये?

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि कौन है ये? दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपका बॉयफ्रेंड है? एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ये जीजाजी है क्या? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में उनका मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आना लोगों के मन सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली है कंगना रनौत

वहीं, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। कंगना की हालिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। ऐसे में अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि कंगना की ये फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola