Kangana Ranaut Javed Akhtar Case: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) कई साल से एक-दूसरे के दुश्मन बन घूम रहे हैं। ये दोनों एंटरटेनमेंट जगत की वो पर्सनालिटी हैं जो अपने विवादित बयानों के चलते जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से न तो कंगना कतराती हैं और न ही जावेद अख्तर खौफ खाते हैं। लेकिन इनकी यही जुबान इन्हें एक-दूसरे का दुश्मन बना चुकी है। कंगना ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को लेकर ऐसी विवादित टिप्पणी दी थी कि वो आज तक कोर्ट के चक्कर काट रही हैं और ये मसला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
जावेद ने कंगना पर लगाया आरोप
दरअसल, जब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई थी, तब कंगना ने उनकी आत्महत्या पर बात करते हुए नेशनल टीवी पर जावेद अख्तर को घसीट लिया था। जिसके बाद जावेद अख्तर भड़क उठे थे और उन्होंने फौरन एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था। अब कई साल से ये केस यूं ही चल रहा है। लेकिन अब जावेद अख्तर ने इस केस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि मानहानि की कार्यवाही में कंगना रनौत जानकर देरी कर रही हैं। ये उनकी सोची समझी एक रणनीति है।
कंगना ने रखी ये मांग
बता दें, कंगना ने हाल ही में जावेद अख्तर के साल 2020 के मानहानि केस पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। साथ ही उन्होंने एक जॉइंट हियरिंग की रिक्वेस्ट की थी जिसमें वो जावेद अख्तर के खिलाफ अपनी काउंटर कंप्लेंट रख सकें। जिसके बाद कंगना रनौत के खिलाफ जावेद अख्तर का मानहानि का मामला अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। वहीं, गीतकार के खिलाफ एक्ट्रेस की शिकायत पर सेशन कोर्ट ने रोक लगा दी है। कंगना रनौत ने अपनी पिटीशन में कहा है कि दोनों मामलों की उत्पत्ति साल 2016 उनकी और जावेद अख्तर की मीटिंग से हुई। इसलिए संयुक्त सुनवाई की जानी चाहिए।
साल 2020 से जुड़ा है मामला
वहीं, जावेद अख्तर ने इस बात पर कहा है कि कंगना रनौत ने अदालत के किसी भी फैसले का विरोध नहीं किया था। लेकिन अब वो बिना किसी आधार के कार्यवाही को जानकर रोकने की मांग कर रही हैं। बता दें, गीतकार ने एक्ट्रेस पर जुलाई 2020 में दिए एक इंटरव्यू की वजह से उनके खिलाफ केस फाइल किया था। उन्होंने दावा किया था कि कंगना ने सुशांत के बारे में बात करते हुए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। अब देखना होगा इस केस में आगे क्या होता है।
संबंधित खबरें
गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
26 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines