साउथ की इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Malayalam Filmmaker Vinu Passed Away: मशहूर साउथ फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। इस खबर से साउथ इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Malayalam Filmmaker Vinu Passed Away

मशहूर साउथ फिल्म निर्माता ने दुनिया को कहा अलविदा

Malayalam Filmmaker Vinu Passed Away: अभी-अभी एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। सिनेमा जगत को एक बड़ा झटका लगा है। एक मशहूर फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। साउथ के जाने-माने फिल्म निर्माता अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल तोड़ देने वाली खबर अब सामने आई है। ये खबर सुन आपकी भी आंखों से आंसू निकल आएंगे। मशहूर मलयालम फिल्ममेकर विनू (Malayalam Filmmaker Vinu) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया जिसके बाद पूरी साउथ इंडस्ट्री में मातम छा गया है। पूरी साउथ इंडस्ट्री अब विनू के दुनिया को अलविदा कहने से हिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीमारी से गई जान

विनू की कल अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें पेट से सम्बंधित कुछ तकलीफ थी जिसका कोयंबटूर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी। आज बुधवार को सुबह उनका 69 साल की उम्र में निधन हो गया। अब उनके पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं। ऐसे में अब उन्हें जिंदगी भर विनू के बिना ही रहना होगा। ये समय उनके लिए काफी तकलीफदेह है। उनकी क्या हालत होगी ये तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

विज्ञापन

इस फिल्म पर कर रहे थे काम

बता दें, मलयालम इंडस्ट्री में सुरेश-विनू की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों ने साथ में मिलकर कई फिल्में बनाई और वो फैंस को काफी पसंद आईं। ‘Kusruthikaatu’, ‘Mangalam Veettil Manaseswari Gupta’, ‘Ayushman Bhava’, ‘Bharthavudyogam’, और ‘Kanichukulangarayil CBI’ जसी फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि अपनी मौत से पहले वो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे थे। इस फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ था। ऐसे में अब इस फिल्म का क्या होगा इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

कब होगा अंतिम संस्कार?

वहीं, उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। सुनने में आया है कि मलयालम फिल्ममेकर विनू का अंतिम संस्कार कल यानी गुरुवार को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। कोयंबटूर के सिंगनल्लूर श्मशान में उनकी अंतिम क्रिया की जाएंगी। अब ये सुनकर हर कोई दुखी दिख रहा है। इस खबर का असर न सिर्फ विनू के परिवार पर बल्कि पूरी साउथ इंडस्ट्री पर पड़ा है। अब सभी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कल सभी सितारे उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ