मेरा बुरा चाहा, नर्क होगी जिंदगी...Prakash Raj और फैन्स ने मजाक उड़ाया, Kangana Ranaut ने खूब सुनाया

Actress Kangana Ranaut

Actress Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Tweet Over Trolling Regarding Tejas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। अपने इस बेबाकी के लिए वे अकसर सुर्खियों में भी रहती हैं। एक बार फिर कंगना ने काफी बेबाकी से कुछ कहा है और ट्रोल करने वालों को खूब खरी-खरी सुनाई है। मामला कंगना की मूवी तेजस से जुड़ा है, जिसे देखने की अपील उन्होंने लोगों से की तो कुछ बॉलीवुड हस्तियों और उनके कुछ फैन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इन ट्रोलर्स को कंगना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए ट्वीट लिखा। कंगना को ट्रोल करने वालों एक्टर प्रकाश राज भी हैं, जो अकसर विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। इस मुद्दे पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

प्रकाश राज ने आड़े हाथों लेते हुए तीखा कमेंट किया

दरअसल, कंगना की तेजस मूवी 27 अक्टूबर को रिलीज हुई है। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। जिस वजह से कंगना टेंशन में आ गईं तो उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘तेजस’ देखने के लिए फैंस से अपील कर रही हैं। वीडियो में कंगना अपने फैंस से गुजारिश करती नजर आ रही हैं कि वे इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जरूर जाएं, लेकिन इस वीडियो के बाद कंगना को फैन्स ने ट्रोल कर दिया। साउथ इंडस्ट्री के एक्टर प्रकाश राज ने भी उन्हें आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट किया कि इंडिया को 2014 में आजादी मिली है…थोड़ा इंतजार करें..धीरे-धीरे सब बदलेगा।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

कंगना ने कमेंट्स के पलटकर में करारा जवाब दिया

अपने वीडियो पर ट्रोलर्स के कमेंट पढ़कर कंगना भी कहां चुप बैठने वाली थी। कंगना ने पलटवार करते हुए ट्वीट लिखा कि जिन लोगों ने मेरा बुरा चाहा। मेरे लिए बुरा विश किया, उनकी जिंदगी नर्क हो जाएगी, क्योंकि वे हर दिन मुझे ऊंचा उठते हुए देखेंगे। मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ा था। उस समय मेरे पास कुछ नहीं था। आज मैं लगातार अपनी किस्मत खुद लिख रही हूं। इसके प्रूफ भी हैं कि महिला सशक्तिकरण और इस देश के लिए मैं कुछ करने के लिए बनी हूं। उन लोगों की मेंटल हेल्थ के लिए मैं चाहूंगी कि वे मेरा फैन क्लब जॉइन कर लें। मैं चाहती हूं कि मेरे शुभचिंतक ऐसे लोगों के प्रति भी अच्छा व्यवहार रखें और उन्हें सहीं रास्ता दिखाएं।

विज्ञापन

कंगना को उनके फैन्स ने भी बुरी तरह ट्रोल किया

गौरतलब है कि वीडियो देखकर कंगना को उनके फैंस ने भी बुरी तरह ट्रोल किया। ‘जवान’, ‘पठान’ और ’12वीं फेल’ मूवी का उदाहरण देते हुए उन्हें ट्रोल किया गया। कई लोग कंगना के खिलाफ बातें कर रहे हैं। वहीं कंगना के एक फैन ने भी उनकी तरफ से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए पलटवार किया। उस फैन ने कंगना ने ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उनका बुरा चाहने वालों को कहा कि आप उनके खिलाफ बोलिए, वे पलटवार करके बैंड बजा देंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ