Live Death Video: चलते ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था, ऊपर चढ़ नहीं पाया, पहियों के नीचे आया

Live Death Video Viral: एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दिल दहल जाएगा, फिर भी देखने के लिए क्लिक करें…

Tractor Stunt Accident

Tractor Stunt Accident

Gurdaspur Tractor Stunt Accident Video Viral: एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे जिसने भी देखा, उसका कलेजा मुंह को आ गया। हादसा पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में हुआ। स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह हादसे का शिकार हुआ है। 29 साल के सुखमनदीप सिंह की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। सुखमनदीप मेले में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे थे कि हादसा हो गया। उस पर चढ़ते हुए वह पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

पैर मिट्टी में स्लिप होने से गिरा सुखमनदीप

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब सुखमनदीप सिंह ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था तो लोग वीडियो बना रहे थे, जिस वजह से हादसा भी लोगों के मोबाइल में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर स्पीड से 2 टायरों पर हवा में गोल-गोल घूम रहा है। उसे कोई ड्राइव नहीं कर रहा था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर ने बैलेंस खो दिया। यह देखकर पास खड़ा सुखमनदीप उसे काबू करने के लिए उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगा। उसने ट्रैक्टर के पहिए पर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका दूसरा पैर मिट्टी में स्लिप हो गया और वह नीचे गिर गया। ट्रैक्टर अपनी स्पीड में उसकी ओर घूम गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया।

विज्ञापन

सुखमनदीप मां-बाप का इकलौता बेटा था

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर सुखमनदीप को घसीटता है, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 2 युवकों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वे भी ट्रैक्टर के नीचे आने से बच गई। वहीं हादसे में बाद मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सुखमनदीप के दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि सुखमनदीप सिंह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह खेतीबाड़ी भी करता था। दिल्ली में किसान आंदोलन में उसने हिस्सा लिया था। इस दौरान ही उसने ट्रैक्टर से स्टंट करना सीखा था। स्टंट सीखने के बाद से ही वह मेलों और अन्य कार्यक्रमों में स्टंट करके दिखाने लगा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ