Kangana Ranaut : सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं। जहां ‘गदर 2’ ने पहले ही दिन 40 करोड़ की कमाई की थी वहीं ये फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बन चुकी है। हर कोई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी ‘गदर 2’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
कंगना ने की सनी और ‘गदर 2’ की तारीफ
कंगना रनौत ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस ने दिखाया कि कैसे ‘गदर 2’ को देखने के लिए थिएटर के बाहर ऑडियंस की भीड़ लगी हुई है। कंगना ने सनी देओल की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि, ये लोगों की जिंदगी में एक्साइटमेंट और नेशनलिज्म वापस लाती है। उन्होंने कहा ‘गदर 2’ अपने शुरू के दिनों में आसानी से 65 से 70 करोड़ कमा सकती थी अगर ये फिल्म सिंगल रिलीज होती।
सनी देओल हैं ‘मर्दाना हीरो’ (Kangana Ranaut)
कंगना रनौत ने सनी देओल की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- ‘गदर 2’ फर्जी प्रोपगेंडा की मदद के बिना अच्छा परफॉर्म कर रही है। उन्होंने कहा- ‘कोई माफिया राजनीति नहीं, कोई खरीदी गई समीक्षा नहीं, कोई नकली प्रचार नहीं, थोक कॉर्पोरेट बुकिंग के जरिए से टिकट नहीं खरीदना, कोई कार्टून दिखने वाले एक्टर नहीं, प्रॉपर मर्दाना हीरो और सुपर मासी कंटेंट।’
यह भी पढ़े: जाह्नवी, खुशी कपूर ने दिखाई श्रीदेवी की Unseen तस्वीरें, गूगल ने ऐसे दिया ट्रिब्यूट
65-70 करोड़ कमा सकती थी फिल्म
कंगना ने सनी देओल की भी तारीफ की। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘छुट्टियों को भूल जाइए अगर ये सिंगल रिलीज होती तो पहले दिन आसानी से 65-70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती थी लेकिन इससे सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में इकोनॉमिक सूखा खत्म नहीं हो रहा है बल्कि लोगों को देखें खुश हूं सिनेमा को लोगों के जीवन में एक्ससिटेमेंट और राष्ट्रवाद वापस लाते हुए देखें तारा सिंह अमर रहें।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines