---विज्ञापन---

जाह्नवी, खुशी कपूर ने दिखाई श्रीदेवी की Unseen तस्वीरें, गूगल ने ऐसे दिया ट्रिब्यूट

Sridevi Birth Anniversary : बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने जमाने में लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। दुनिया से चले जाने के बाद भी फैंस उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना की पहले किया करते थे। आज एक्ट्रेस की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी है जिसे गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। […]

---विज्ञापन---

Sridevi Birth Anniversary : बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने जमाने में लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। दुनिया से चले जाने के बाद भी फैंस उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना की पहले किया करते थे। आज एक्ट्रेस की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी है जिसे गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। श्रीदेवी का असली नाम ‘अम्मा येंगर अयप्पन’ था। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के गांव मीनमपट्टी में हुआ था।

गूगल ने मनाया श्रीदेवी का बर्थडे

इस खास मोके पर गूगल ने डूडल शेयर करते हुए श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया है। डूडल में श्रीदेवी ‘चांदनी’ फिल्म वाले किरदार में दिखाई दे रही हैं। डूडल में श्रीदेवी नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां श्रीदेवी की ये तस्वीर एक बार फिर सभी फैंस को उनकी याद दिला रही है। साथ ही डूडल में नागिन वाले साइन भी नजर आ रहे हैं। लोगों को ये डूडल बेहद पसंद आ रहा है।

---विज्ञापन---

जाह्नवी और खुशी ने श्रीदेवी को किया याद 

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए उनकी अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्रम स्टोरी पर श्रीदेवी और बोनी कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। वहीं खुशी कपूर ने भी इंस्टा पर अपनी और श्रीदेवी की एक अनसीन तस्वीर लगाई है जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मां।

---विज्ञापन---

लोगों के दिलों पर छोड़ी छाप

श्रीदेवी ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मेंं सिनेमा जगत को दी हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। श्रीदेवी ने साउथ में थुलावरसम, अग्निकर्म, सिगाप्पू रोजाकल जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। तो वहीं उन्होंने बॉलीवुड में चांदनी, जुदाई, लाडला, नागिन, चालबाज, मिस्टर इंडिया, मॉम, वक्त की आवाज जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।

---विज्ञापन---

साल 2018 में दुनिया को कहा अलविदा

24 फरवरी 2018 को पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। आज भी उस दिन को कोई नहीं भूल पाया है। वो इसलिए क्योंकि उस दिन दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टॉवर में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें होटल के कमरे के बाथटब में मृत पाया था। फैंस आज भी श्रीदेवी से बेहद प्यार करते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2023 12:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola