Kangana Ranaut On Emergency Casting: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म 6 सिंतबर में रिलीज होने जा रहा रही है। इस बीच कंगना अपनी फिल्म को प्रमोट करने का एक मौका नहीं छोड़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग भी की थी। इसके बावजूद कंगना रनौत की सोलो डायरेक्टेड फिल्म रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात की। साथ ही बताया कि कास्टिंग के दौरान उनके खिलाफ कितनी साजिशें रची गई थीं।
इमरजेंसी के लिए की काफी मेहनत
Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘इमरजेंसी’ की स्क्रिप्ट के लिए काफी मेहनत की थी। इसके लिए वो इसके लिए परफेक्ट टैलेंट को कास्ट करना चाहती थीं। हालांकि ऐसे करने में उन्हें काफी मुश्किले हुईं। कंगना ने कहा, ‘मेरी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार थी। जब इसकी कास्टिंग का वक्त आया तो मैं काफी डर गई थी। मुझे लगा कि हमारे पास बहुत कम ही अच्छे अभिनेता हैं। कुछ ओटीटी के कारण काफी बिजी चल रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya क्यों हुए अलग? करीबी ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
किस बात से डर गई थीं एक्ट्रेस?
कंगना ने आगे कहा कि ‘जब 2022 में हमनें इमरजेंसी को शुरू किया तो ओटीटी के कारण हमें एक्टर्स की डेट मिलना काफी मुश्किल हो गया था। मैं बहुत डर गई थी कि एक साल मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को दिया है अगर इसके लिए सही कास्ट नहीं मिली तो मैं क्या करूंगी। पर मेरा सौभाग्य है कि मुझे बेहतरीन कलाकार मिले जो मेरे साथ इस प्रोजेक्ट में जुड़े।’ एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैं ऊपर वाले की शुक्रगुजार हूं कि मुझे सतीश कैशिक, अनुपम खेर, मिलिंदी सोमन और श्रेयस तलपड़े जैसे बेहतरीन अभिनेता मिले। व्यस्त होने के बावजूद इन्होंने मुझे मेरे विजन को साकार करने का मौका दिया।’
मेरे खिलाफ काफी साजिश हुई
‘इमरजेंसी’ की कस्टिंग पर बात करते हुए कंगना रनौत ने आगे कहा कि ‘मेरे खिलाफ कई सारी साजिशें रची गईं। मैं जिन भी एक्टर्स से संपर्क करती थी, उन्हें बुलाया जाता था और उनसे कहा जाता था कि वो मेरे साथ काम नहीं करें। यहां तक कि कास्टिंग डायरेक्टर और डीओपी ने भी मेरे साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बावजूद मुझे अच्छे लोग मिले। उन्होंने जिस तरह से मुझे प्यार और सम्मान दिया वो सच में मेरे दिल को छू गया।’
गौरतलब है कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी 1975 में देश में लगे आपातकालीन पर बेस्ड है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines