Kangana Ranaut ने CM एकनाथ शिंदे का बचाव करते हुए कहा- नेता राजनीति नहीं करेंगे तो क्या गोल-गप्पे बचेंगे?

Kangana Ranaut on Shankaracharya: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस के एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शंकराचार्य स्वामी के बीच छिड़े विवाद में कंगना कूद गई हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन किया है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut on Shankaracharya: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। मुद्दा कोई भी हो, एक्ट्रेस अपनी राय जरूर रखती हैं। वहीं अपने सीधे जवाबों के लिए कंगना अक्सर चर्चा में भी बनी रहती हैं। एक बार फिर कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार फिर बेबाक बयान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शंकराचार्य स्वामी के बीच छिड़े विवाद में कंगना कूदी हैं। मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कंगना ने एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिससे इंटरनेट पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन

कंगना ने शंकराचार्य स्वामी पर साधा निशाना

दरअसल, कंगना रनौत के निशाने पर इस बार कोई और नहीं, बल्कि उत्तराखंड के शक्तिपीठ के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ( Swami Avimukteshwaranand ) हैं। एक्ट्रेस ने शंकराचार्य स्वामी को लेकर ही अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन

कंगना ने अपने पोस्ट में ये लिखा है…

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार (15 जुलाई) को उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की थी। इस मौके पर शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने के लिए पूरा ठाकरे परिवार वहां मौजूद था। इस मुलाकात के बाद शंकराचार्य ने मीडिया के सामने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे की आलोचना की।

Kangana Ranaut Post

कंगना रनौत द्वारा लिखी गई पोस्ट का स्क्रीन शॉट

विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद ने बताई अपनी इच्छा

शंकराचार्य ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ बड़ा धोखा हुआ है। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री भी बनें। इसके आगे अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म में विश्वासघात एक बहुत बड़ा पाप है। उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है, जिस तरीके से विश्वासघात करके एक हिंदूवादी पार्टी को तोड़ा गया और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह ठीक नहीं है। जब तब वह पुनः मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान नहीं हो जाता, तब तक हम सबके मन में पीड़ा और दर्द दूर नहीं हो सकता।

विज्ञापन

कंगना ने लिया एकनाथ शिंदे का पक्ष

वहीं अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते हुए इस पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने से पीछे नहीं हट रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी छिड़ गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ