ट्रैवल इन्फ्लुएंसर Aanvi Kamdar कौन? जिसकी मौत, रील बनाते हुए 300 फीट गहरी खाई में गिरी

Aanvi Kamdar Dies: ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की 16 जुलाई को जान चली गई है। अन्वी कुंभे झरने के पास 300 फुट गहरी खाई में रील बनाते वक्त गिर गईं। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में जानिए।

Aanvi Kamdar Dies

Aanvi Kamdar Dies

Aanvi Kamdar Dies: इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल जर्नी को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करने वाली ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की मौत हो गई है। अन्वी महाराष्ट्र में रायगढ़ के पास एक 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अन्वी को ट्रैवल करना बहुत पसंद था बस इसलिए उन्होंने अपने इसी पैशन को ही अपना करियर बना लिया था। मुंबई की रहने वाली अन्वी को बचाव दल ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अन्वी को बचाया नहीं जा सका। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार जिसकी मौत रील बनाते वक्त हो गई।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ घूमने गई थीं अन्वी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इन दिनों महाराष्ट्र के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच वो अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। पेशे से सीए अन्वी अपनी रील्स के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं। अन्वी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस रील के लिए वो इतनी फेमस हैं एक दिन वहीं उनकी मौत का कारण बन जाएगी।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

आपको बता दें अन्वी 16 जुलाई को अपने 7 दोस्तों के साथ झरने को देखने के लिए अपने घर से निकली थीं। सुबह साढ़े दस बजे के आस-पास अन्वी ने झरने के पास अपना एक वीडियो शूट करने के लिए कहा। वो रायगढ़ के कुंभे झरने के करीब एक छोटे से स्पाइक पर जाकर अपने सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने लगीं। तभी अचानक अन्वी का पैर फिसला और वो 300 फीट गहरी खाई में गिर गईं।

विज्ञापन

इस घटना के तुरंत बाद उनके दोस्तों ने बचाव दल को सूचना दी। घर की सूचना मिलने पर तुरन्त बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। अन्वी को वहां से रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पर्यटकों से अपील

अन्वी के साथ हुए इस हादसे के बाद मानागांव पुलिस अधिकारियों ने सभी पर्टयकों से अपील की है वो ऐसी जगहों पर घूमते हुए काफी सावधानी बरतें। पर्टयन स्थल पर घूमने आए सभी पर्यटक जोखिम भरे व्यवहार से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ