Kangana Ranaut को चांटा मारने वाली CISF जवान अब तक नहीं हुई अरेस्ट, आखिर क्या है वजह?

Kangana Ranaut slap controversy: कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर कोई इसके बारे में ही बात कर रहा है। साथ ही इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

विज्ञापन

Kangana Ranaut slap controversy: गॉसिप टाउन से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ कंगना रनौत के थप्पड़ कांड की चर्चा हो रही है। ये मामला इतना लाइमलाइट में बना हुआ है कि इस पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि लोगों के मन में इस समय ये सवाल है कि इतना टाइम बीत गया है और अभी तक कंगना रनौत को चांटा जड़ने वाली CISF महिला जवान को अरेस्ट क्यों नहीं किया गया। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है, तो आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

अब तक क्यों अरेस्ट नहीं हुई CISF महिला जवान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआईएसएफ महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, CISF जवान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, CISF ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 321 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 341 (गलत तरीके से रोकना) के तहत दर्ज की गई है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विशाल ददलानी ने किया CISF जवान को सपोर्ट

वहीं, अगर पुलिस अधिकारियों ने की मानें तो उनका कहना है कि जमानती अपराध होने के कारण कांस्टेबल को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि इस मामले में जहां कई लोगों ने कंगना का समर्थन किया है, तो वहीं विशाल ददलानी के रिएक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। बताते चलें कि उन्होंने निलंबित सीआईएसएफ महिला को नौकरी की पेशकश की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

बॉलीवुड को लेकर किया था पोस्ट

कंगना रनौत थप्पड़ कांड में अब तक अनुपम खेर, शेखर सुमन, मीका सिंह, विवेक अग्निहोत्री और अन्य कई हस्तियों ने कंगना का समर्थन किया है। हालांकि इसके पहले कंगना ने बॉलीवुड के समर्थन ना करने पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे बाद में अभिनेत्री ने डिलीट भी कर दिया। बता दें कि इस समय कंगना रनौत थप्पड़ कांड सुर्खियों में बना हुआ है और हर ओर इसकी चर्चा हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

 आरोपी को खानी पड़ सकती है जेल की हवा 

बता दें कि किसी को थप्पड़ मारना कोई छोटी बात नहीं होती है और इसके लिए किसी को भी जेल की हवा खानी पड़ सकती है। हालांकि अगर कोर्ट चाहे तो सजा में बदलाव कर सकती है, लेकिन इस तरह कोई भी किसी पर हाथ नहीं उठा सकता। इस मामले में CISF महिला जवान के भाई का भी कहना है कि अगर उनकी बहन ने थप्पड़ मारा है, तो इसका वीडियो पेश किया जाए और सच क्या है वो बाहर आना चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ