Singer Mallika Rajput Committed Suicide: मशहूर सिंगर मल्लिका राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। सिंगर का शव उनके कमरे में लटका मिला। मल्लिका राजपूत की मौत से फैंस को झटका लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सुल्तानपुर में सिंगर के घर में उनका शव मिला है। पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मल्लिका राजपूत ने किया सुसाइड
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि मंगलवार की सुबह मल्लिका राजपूत ने सुसाइड कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां उन्हें उनके कमरे में लटका हुआ उनका शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सिंगर की मौत से हर कोई हैरान रह गया। फैंस भी उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, अगर मल्लिका राजपूत की मां की मानें तो उनके अनुसार, उनकी बेटी एक यूट्यूबर भी थी और वो मुंबई में रहती थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं ‘हॉलीवुड के अमिताभ’ जिनकी जिंदगी में फिर से आया प्यार, कौन है वो हसीना?
सिंगर की मां ने दी ये जानकारी
मल्लिका राजपूत की मां के अनुसार उन्होंने बीते चार से पांच साल पहले प्रदीप शिंदे जनार्दन संग शादी कर अपना घर बसा लिया था। वहीं, अगर इस घटना को देखा जाए तो इसके प्रथम दृष्टया शादी में खटास के मामले के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने कमरे की फॉरंसिक जांच के बाद उसे सील कर दिया है और अपनी पड़ताल में लग गई है।
घरवालों के साथ हुई बहस
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बीती रात घरवालों से मल्लिका की बहस हुई थी। ये मामला इतना बढ़ गया था कि इसे सुलझाने के लिए पुलिस को आना पड़ा। इसके बाद क्या हुआ और कैसे मल्लिका ने सुसाइड किया? इस तरह के तमाम सवालों की जांच अब पुलिस कर रही है। हालांकि इस पर पुलिस का कहना है कि वो नशे में थी, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
कंगना रनौत संग किया काम
बता दें कि मशहूर सिंगर मल्लिका राजपूत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत संग भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी आवाज से भी लोगों का दिल जीता है। मल्लिका राजपूत ने म्यूजिक एल्बम यारा तुझे… खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इतना ही नहीं बल्कि मल्लिका ने कई वेब सीरीज, सीरियल और एल्बम में भी अपना जलवा दिखाया है। इसके अलावा और भी किसी वजह से मल्लिका ने लाइमलाइट बटोरी थी।
पहले भी चर्चा में रही मल्लिका
बता दें कि जब मल्लिका ने इंदौर के अध्यात्मिक गुरु भैयू जी महाराज पर आरोप लगाया था, तो इसके बाद उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था और खूब चर्चा में रहीं थी। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद भैयू जी महाराज ने भी सुसाइड कर लिया था, जो काफी चर्चा में रहा।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines