हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kangana Ranaut ने थप्पड़ कांड पर दिया रिएक्शन, बताया महिला जवान ने क्यों उठाया हाथ

Kangana Ranaut Reaction On Slap Incident: कंगना रनौत का थप्पड़ पर रिएक्शन वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस ने अपना वीडियो जारी कर देश की जनता को सारी सच्चाई बताई है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा कर दिया कि उन पर उस महिला सुरक्षाकर्मी के हाथ उठाने का क्या कारण था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Reaction On Slap Incident

Kangana Ranaut Reaction On Slap Incident: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो भी हुआ उसके चर्चे पूरे देश में चल रहे हैं। एक्ट्रेस पर सरेआम हाथ उठाया गया है। भरी सुरक्षा के बीच एक महिला सुरक्षा कर्मी ने ही एक्ट्रेस को तमाचा जड़ दिया। ये घटना बेहद शर्मनाक है। एक महिला सुरक्षा कर्मी ने न सिर्फ बॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्ट्रेस बल्कि मंडी लोकसभा चुनाव 2024 की विजेता पर हाथ उठाकर सभी को चौंका दिया है। इस घटना को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही हैं।

कंगना पर महिला सुरक्षाकर्मी ने उठाया हाथ

अब खुद कंगना ने इस हादसे पर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर लोगों को पूरी कहानी सुनाई है। कुछ देर पहले कंगना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अपना वीडियो जारी कर लोग को पूरा सच बता दिया है। एक्ट्रेस ने पहले तो इस बात को कंफर्म किया कि खबर एकदम सच है। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई इस बदसलूकी का कारण बताया है।

थप्पड़ के अलावा गालियां भी दीं

बता दें, कंगना ने चडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड के बाद वीडियो शेयर कर कहा है कि वो अब सेफ हैं और एकदम ठीक हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को लगातार मीडिया और उनके शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने ये रिकॉर्ड करते हुए बताया कि वो सुरक्षित हैं। एक्ट्रेस ने आगे रिवील किया कि आज जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ था। चेकिंग के बाद जैसे ही कंगना निकलीं तो दूसरे केबिन में मौजूद CISF की महिला सुरक्षा कर्मचारी ने एक्ट्रेस के चेहरे पर हिट किया और उन्हें गालियां देने लगीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़, वजह आई सामने; एक्ट्रेस ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

पंजाब में आतंकवाद को लेकर कंगना ने उठाए सवाल

इतना ही नहीं जब कंगना ने उनसे सवाल किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने जवाब में कहा कि वो किसान आंदोलन का सपोर्ट करती हैं। आखिर में कंगना ने कहा कि वो सुरक्षित है लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है उसे कैसे हैंडल किया जाए।

विज्ञापन

CISF महिला सुरक्षाकर्मी ने बताया थप्पड़ का कारण 

कंगना के अलावा हमला करने वाली उस CISF महिला सुरक्षाकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में उस महिला ने एक्ट्रेस पर हाथ उठाने का कारण बताया है। CISF की महिला जवान ने अपने आक्रोश का कारण किसान आंदोलन को बताया। उसने कहा कि कंगना ने बयान दिया था कि 100-100 रुपए में महिलाएं किसान आंदोलन में बैठती थीं। उस समय इस महिला सुरक्षाकर्मी की मां भी उस आंदोलन में बैठी थी। ऐसे में कंगना के इस बयान से वो आहत थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola