Emergency OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही ओटीटी पर धमाका मचाने आने वाली हैं। एक्ट्रेस की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर अब बड़ा ऐलान हुआ है। 17 जनवरी 2025 को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब एक महीने बाद ही कंगना रनौत की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट हो चुकी है। जल्द ही कंगना ओटीटी पर भी ‘इमरजेंसी’ लगाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं, कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब कंगना रनौत की ये फिल्म स्ट्रीम होने वाली है?
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ अब दिखेगी ओटीटी पर
आपको बता दें, इस फिल्म में कंगना रनौत ने दमदार एक्टिंग की है। इस बायोपिक को 5.1 IMDb रेटिंग मिली है। कंगना रनौत की इस फिल्म ने भारत में करीब 18.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 23.75 करोड़ है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ये बायोपिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जल्द ही मौजूद होगी।
‘इमरजेंसी’ OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?
आज कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद इस बात का ऐलान किया है। कंगना ने अपने इस्टाग्रांम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया है कि ‘इमरजेंसी’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है। इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर भी कंगना ने खुलासा कर दिया है। आपको बता दें, नेटफ्लिक्स पर अगले महीने यानी 17 मार्च को ये फिल्म स्ट्रीम होगी। इसका मतलब है कि अभी फैंस को लगभग एक महीना और कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ओटीटी पर आने का इंतजार करना होगा।
Kangana Ranaut
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन, क्या India’s Got Latent से जुड़ा है मामला?
कंगना ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
कंगना रनौत ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसे उनके फैंस ने बनाया है, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ फिल्म से एक्ट्रेस की तस्वीर लगाई गई है। अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। अब हर कोई ‘इमरजेंसी’ के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
13 mins agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
42 mins ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
17 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
19 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
21 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
22 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
23 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines