Rakhi Sawant को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन, क्या India's Got Latent से जुड़ा है मामला?

Rakhi Sawant Controversy: राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। अब राखी को किस केस में बुलाया गया है? चलिए पता करते हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant File Photo

विज्ञापन

Rakhi Sawant Controversy: पॉपुलर एक्ट्रेस राखी सावंत लीगल ट्रबल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस को अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है। आखिर राखी सावंत ने ऐसा क्या कर दिया कि उनके खिलाफ समन जारी हो गया? अब इस मामले से जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। दरअसल, ये मामला इस वक्त विवाद में चल रहे शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) से जुड़ा हुआ है। इस शो के एक एपिसोड के बाद, इस पर एक्शन लिया जा रहा है। राखी सावंत भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जज बनीं राखी सावंत को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब

समय रैना (Samay Raina), रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia), अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के मेकर्स के बाद इस शो में गेस्ट बनकर आए सेलिब्रिटीज को भी समन भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अब राखी सावंत को भी इस केस में महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया है। एक्ट्रेस को 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए जाना होगा। जबकि रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) को इसी मामले में 24 फरवरी को बयान देने के लिए पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन

राखी सावंत से पहले होगी रणवीर और आशीष से पूछताछ

वहीं, कॉमेडियन समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से 17 मार्च तक का समय मांगा है। दरअसल, इस वक्त समय रैना विदेश में हैं और वो मार्च में ही लौटने वाले हैं। फिर भी उनकी इस मांग को मंजूरी नहीं दी गई है। समय रैना की इस गुजारिश को मानने से महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंकार कर दिया है। वहीं, अब राखी सावंत पर भी मुसीबत आ चुकी है।

विज्ञापन

27 फरवरी को राखी सावंत से होगी पूछताछ

आपको बता दें, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जज बनकर आईं राखी सावंत खुद भी शो में अश्लील बातें करते हुए नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बैठे-बैठे सभी को रोस्ट कर दिया था। वहीं, इस शो को लेकर विवाद बढ़ा तो राखी सावंत ने समय रैना और उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को सपोर्ट भी किया था। अब राखी सावंत 27 फरवरी को बयान दर्ज करवाने आती हैं या नहीं? ये देखना होगा।

विज्ञापन

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ