Kangana Ranaut Request Fans To Watch TEJAS: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। कंगना की फिल्म ने 27 अक्टूबर को थिएटर्स में एंट्री की थी और फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।
हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है। वहीं, अब कंगना ने एक बार फिर से वीडियो शेयर कर फिल्म को लेकर फैंस से अपील की है।
यह भी पढ़ें- जिसने सबको हंसाया उसे अपनों ने नौकरानी बनाया, बेहद दर्दभरी है सिंगर से एक्ट्रेस बनीं इस दिग्गज की कहानी
कंगना ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, कंगना को अपनी इस फिल्म से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन दर्शको को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। इसलिए अब कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना लोगों से फिल्म को देखने के लिए रिक्वेस्ट कर रही है।
फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई- कंगना
वीडियो में कंगना कहती है कि कोविड के बाद से हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाई है। मैं मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस से ये रिक्वेस्ट करती हूं कि अगर आपने उरी, निरजा, मैरी कॉम जैसी फिल्मों का आनंद उठाया है, तो आपको तेजस भी बहुत पसंद आएगी। वहीं, एक्ट्रेस के वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस से की फिल्म देखने की अपील
बता दें कि कंगना रनौत अपनी इस फिल्म की पहले दिन की परफॉर्मेंस देखकर हैरान रही और परेशान नजर आई। इसलिए एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर फैंस से फिल्मों को देखने की गुहार लगाई है। वहीं, एक्ट्रेस के इस वीडियो के बाद अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी।
फिल्म का कलेक्शन
इसके साथ ही अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही दूसरे दिन भी ये फिल्म भारत में 1.50 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि ये इस फिल्म का अनुमानित आंकड़ा है ऑफिशियल नंबर आने पर इसमें थोड़-बहुत बदलाव हो सकता है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines