Kangana Ranaut: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने संदीप रेड्डी वांगा के एक बयान पर रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कंगना ने इसमें क्या लिखा है?
यह भी पढ़ें- फिर से रोमांस करने के लिए तैयार Aamir Khan, बोले- ये मेरे लिए सूटेबल…
कंगना रनौत ने एक्स पर किया पोस्ट
कंगना रनौत ने ये पोस्ट संदीप रेड्डी वांगा के उस बयान पर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं। कंगना रनौत ने अब इस पर रिएक्ट किया और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में कंगना लिखती हैं कि रिव्यू और निंदा एक नहीं होते हैं। किसी भी तरह की कला का रिव्यू और उस पर बात होनी चाहिए और ये एक बहुत ही सामान्य बात है।
प्लीज आप मुझे कोई किरदार नहीं देना- कंगना
इसके आगे एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि संदीप जी ने मेरे रिव्यू पर स्माइल करते हुए मेरे लिए आदर का भाव दिखाया। इससे ये कह सकते हैं कि संदीप जी ना सिर्फ मर्दाना फिल्में बना सकते हैं बल्कि उनके तेवर भी वैसे ही है। थैंक यू सर, कंगना ने आगे लिखा कि लेकिन प्लीज आप मुझे कोई किरदार नहीं देना, अगर आपने ऐसा किया, तो इससे आपके मेल हीरेज फेमिनिस्ट होंगे और आपकी फिल्में भी पिट जाएंगी। फिल्म इंडस्ट्री को आपकी जरूरत है, तो आप ब्लाकबस्टर बनाओ।
Kangana Ranaut, Sandeep Reddy Vanga
संदीप रेड्डी वांगा ने जाहिर की थी कंगना के साथ काम करने की इच्छा
बता दें कि कंगना रनौत ने बीते साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ की आलोचना की थी। इसके बाद भी फिल्म के निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने कंगना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। अब एक्ट्रेस ने इसी का जवाब दिया है। अपने जवाब में एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा को सीधा जवाब दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना
कंगना रनौत हमेशा ही अपने बयानों से सुर्खियों में आ जाती है। इसके अलावा इन दिनों कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में है। बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है। अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी साझा करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था।
इस दिन रिलीज होगी कंगना की फिल्म
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा था कि अनलॉक द स्टोरी बीहाइंड इंडियाज डार्कस्ट आवर, अनाउंसिंग #Emergency ऑन 14th. जून 2024। कंगना रनौत की इस फिल्म के लिए लोगों में खूब एक्साइटमेंट है। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज में पहले भी बदलाव हो चुका है। इसके बारे में भी एक्ट्रेस ने पोस्ट करके जानकारी साझा की थी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines