Kangana Ranaut: अभिनेत्री कंगना रनौत ना सिर्फ अपने काम बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी चर्चा में रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि कई साल से कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। समय के साथ-साथ ये मामला भी सुर्खियों में आता रहता है और ये विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं, अब इस मामले में एक बार फिर से एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश होना पड़ा। इस दौरान कंगना ने अपनी सफाई में क्या कहा, आइए आपको बताते हैं…
इंडस्ट्री में आउटसाइडर को परेशान किया जाता है
कंगना रनौत ने अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में अपना बयान देते हुए कहा कि सिनेमा इंडस्ट्री में आउटसाइडर को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैंने भी इसे झेला है और इसकी शिकायत की है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की थी, तो मेरे मन में भी इसका ख्याल आया था, क्योंकि सुशांत की सुसाइड का मुझ पर बड़ा असर हुआ था।
जावेद अख्तर ने कंगना के दावे को किया खारिज
कंगना रनौत ने बताया कि जब ऋतिक रोशन से साल 2016 में उनकी बहस चल रही थी, तो उस टाइम जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और धमकी भी दी। हालांकि जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के दावे को एकदम निराधार बताया। इस पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि जब उन्होंने जावेद से ये मीटिंग की, तो इसके बाद वो बहुत परेशान हो गई थी। ऐसा लग रहा था जैसे डिप्रेस हो गई हों।
मेरा ऐसा नेचर नहीं है- कंगना
एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरव्यू में फ्लो में उन्होंने जावेद का नाम ले लिया था। हालांकि उस इंटरव्यू के जरिए मैं बस लोगों को बताना चाहती थी कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। मेरा ऐसा नेचर नहीं है कि जो मुझे टारगेट करे मैं भी उसको टारगेट करूं। हालांकि अब अगली डेट पर जावेद के वकील कंगना को फिर से एग्जामिन करेंगे। इसके पहले एक्ट्रेस कोर्ट के सवालों का जवाब देने से पहले अपना बयान भी दर्ज करा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Miss World: कोई टीचर, कोई साइंटिस्ट, तो कोई पुलिस अफसर, 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में जलवा दिखाएंगी ये हसीनाएं
फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में कंगना
बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि बीते कुछ टाइम से कंगना की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी हैं। ऐसे में ना सिर्फ कंगना बल्कि मेकर्स को भी इस फिल्म से बेहद उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ क्या कमाल करती है?
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
28 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines