हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन पर कंगना रनौत ने सरकार की जमकर की तारीफ, कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लंबे समय से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात की है. वहीं अब सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ऐलान की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन
Kangana Ranaut ने सरकार की जमकर की तारीफ

CJP कॉकरोच जनता पार्टी लंबे समय से नीट पेपर लीक को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को एक ऐलान किया है. उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का भी ऐलान कर दिया है. पीएम के इस कदम के ऐलान करने का बाद बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने जमकर सरकार की तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: रातों की नींद उड़ा देंगी Netflix की ये 5 डरावनी फिल्में, एक-एक सीन देख आएगा पसीना

कंगना रनौत ने सरकार की जमकर की तारीफ

कंगना ने पीएम के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. दरअसल, आज संसद परिसर में मीडिया कर्मी से बात करते हुए बोला, ‘ प्रधानमंत्री जी ने आज एक ऐतिहासिक ऐलान किया है, जिसकी देशभर में जमकर सराहना की जा रही है. उन्होंने आज काफी भावनात्मक ट्वीट किया है और स्टूडेंट के लिए अपना संकल्प को दोहराया है. कंगना ने आगे यह भी कहा कि पेपर लीक होना, नकल करना या फिर किसी और तरह के कुप्रथा की वजह से हम सभी बचपन से प्रभावित रहे हैं. फिर चाहे वो सकारात्मक हो या फिर नकारात्मक.

विज्ञापन

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘हमने इस तरह की चीजें अपने जीवन और अपने आस-पास में देखी है. लेकिन किसी भी सरकार ने इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया था. लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री जी (मोदी) ने यह एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि स्टूडेंट के लिए उनका संकल्प क्या है. इस बात को लेकर कंगना रनौत ने सरकार की काफी सराहना की है.’

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद OTT पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी-मृणाल ठाकुर की Pooja Meri Jaan, जानें कहां होगी स्ट्रीम?

विज्ञापन

पीएम मोदी ने क्या ट्वीट किया?

कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट और नीट पेपर लीक के बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिसियल प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी ने लिखा, ‘ PM मोदी ने साफ कहा कि देश के युवाओं का हित और भविष्य हमारी प्राथमिकता है. पेपर लीक मामले में सभी दोषियों को कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में सभी को निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित सभी विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola