Kangana Ranaut Nani Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर से दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की नानी का निधन हो गया है। कंगना रनौत की नानी इंद्राणी ठाकुर (Indrani Thakur) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है। कंगना ने रिवील किया कि बीती रात उनकी नानी ने अंतिम सांस ली थी। अब एक्ट्रेस का पूरा परिवार दुख में डूबा हुआ है। कंगना रनौत ने एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट देख अब फैंस भी भावुक हो रहे हैं।
कंगना रनौत की नानी का निधन
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बात करते हुए दोनों हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने भावुक कर देने वाली बात लिखी है। एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए कहा, ‘कल रात मेरी नानी जी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’ अपने अगले पोस्ट में कंगना ने नानी को लेकर कई खुलासे किए हैं कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की थी।
कंगना रनौत ने सुनाई दुखद खबर
कंगना ने शेयर किया पोस्ट
नानी ने 5 बच्चों की कैसे की थी परवरिश?
कंगना ने आगे खुलासा करते हुए लिखा, ‘मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं, उनके 5 बच्चे थे। नाना जी के पास सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें और उन्होंने जोर दिया कि उनकी विवाहित बेटियों को भी काम करना चाहिए और अपना खुद का करियर बनाना चाहिए। यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी। उनके सभी 5 बच्चों महिलाओं समेत सभी का अपना करियर था। उन्हें अपने बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था।’
100 साल से पार थीं कंगना की नानी
आखरी पलों की तस्वीर की शेयर
यह भी पढ़ें: Malaika Arora की जिंदगी में कौन है ‘टॉक्सिक इंसान’? एक्ट्रेस जिससे चाहती हैं छुटकारा, खुद को दिया चैलेंज
सफाई करते हुए आया था ब्रेन स्ट्रोक
कंगना ने नानी के साथ अगली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं, मेरी नानी जी 5 फीट 8 इंच लम्बी थीं, जो एक पहाड़ी महिला के लिए बहुत रेयर होता है, मुझे उनकी हाइट, हेल्थ और मेटाबॉलिज्म मिला है। मेरी नानी जी इतनी स्वस्थ और जीवंत थीं कि भले ही वो 100 साल से ऊपर थीं, लेकिन उन्होंने अपना सारा काम खुद ही किया।’ इसके बाद कंगना ने नानी की ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। उन्होंने रिवील करते हुए कहा, ‘कुछ दिन पहले वो अपना कमरा साफ कर रही थीं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके कारण वो बिस्तर पर पड़ी रहीं और उस स्थिति में उनके लिए ये बेहद दर्दनाक था। उन्होंने एक शानदार जिंदगी जी है और हम सभी के लिए एक प्रेरणा बन गईं। वो हमेशा हमारे DNA और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
5 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
11 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines