हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मॉडलिंग डेज में ऐसी दिखती थी मंडी सीट की नई सांसद, क्या आपने देखी हैं Kangana Ranaut की ये तस्वीरें?

Kangana Ranaut Modeling Days Photo: कंगना रनौत ने मंडी सीट से जीत अपने नाम कर ली है। एक्ट्रेस ने इस चुनाव के लिए दिन-रात एक किया हुआ था। उसी का नतीजा है कि अब एक्ट्रेस को इस चुनाव में जीत मिली है। हर कोई कंगना को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Modeling Days Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने राजनीति के सफर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, एक्ट्रेस के लिए राजनीति में आने का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ है। कंगना रनौत को मंडी सीट से जीत मिली हैं और अब एक्ट्रेस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पुराने बीते दिनों के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन पर लोगों का जमकर रिएक्शन आ रहा है। हालांकि अब यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कमाल की एक्ट्रेस हैं कंगना रनौत

दरअसल, जूम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत का एक थ्रोबैक फोटोज का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि ये कंगना की मॉडलिंग डेज की फोटोज हैं। सामने आई फोटोज में कंगना बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर किसी का भी दिल आ जाए। वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स का भी रिएक्शन भर-भरकर सामने आ रहा है।

Kangana Ranaut

विज्ञापन

Kangana Ranaut

यूजर्स ने दी कंगना को जीत की बधाई

एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि वो जीतने के लिए ही बनी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कंगना रियल क्वीन है। तीसरे यूजर ने लिखा कि कंगना को बहुत बधाई। एक और यूजर ने लिखा कि कंगना का जीतना तय था। नेटिजंस इस पोस्ट पर कंगना के राजनीति में आने को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे कंगना का नाम मंडी सीट से बतौर उम्मीदवार सामने आया था, तबसे ही एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई थी।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना को मिली जीत

कंगना ने बेहद जोरों-शोरों से लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार-प्रसार भी किया है। एक्ट्रेस ने बारिश, धूप, गर्मी हर तरह के मौसम में लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश की है। उसी का नतीजा है कि आज कंगना को मंडी सीट से जीत हासिल हुई है। बता दें कि कंगना ने 74 बजार 755 वोटों के अंतर से विक्रमआदित्य को करारी हार का सामना कराया है। जैसे ही कंगना की मंडी से जीत पक्की हुई, तो आम से लेकर सेलेब्स तक ने एक्ट्रेस को बधाई दी। हर कोई कंगना को उनकी जीत की बधाई दे रहा है। बताते चलें कि कंगना रनौत ना सिर्फ अपने राजनीतिक सफर बल्कि अपनी फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां, जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लोग बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Kangana Ranaut

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लोगों का दिमाग हिला रहा Anupam Kher का ये पोस्ट, यूपी में BJP के शॉकिंग रिजल्ट पर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola