हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थप्पड़ कांड के बाद Kangana Ranaut को Chirag Paswan ने लगाया गले, मुस्कुराते हुए एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Kangana Ranaut Hugs Chirag Paswan: कंगना रनौत और चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक्ट्रेस कल थप्पड़ खाने के बाद आज संसद में पहुंची तो उनकी मुलाकात पुराने दोस्त और को-स्टार चिराग पासवान से हो गई। बस फिर दोनों कैसे मिले, अब उसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Hugs Chirag Paswan

Kangana Ranaut Hugs Chirag Paswan: बॉलीवुड की पंगा क्वीन का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ कांड तो अब पूरी दुनिया जान गई है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को एक थप्पड़ ने मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षाकर्मी के एक्ट्रेस पर हाथ उठाने के बाद पूरे देश में विवाद हो गया है। बता दें, कंगना दिल्ली आईं तो संसदीय दल की मीटिंग अटेंड करने थीं, लेकिन मामला कुछ और ही हो गया। सुरक्षाकर्मी के थप्पड़ मारने के बाद, एक्ट्रेस एक तरफ इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। तो दूसरी तरफ वो वापस काम पर लौट गई हैं।

कंगना और चिराग पासवान का वीडियो वायरल

अब कंगना रनौत संसद में पहुंच चुकी हैं ताकि वो नई सरकार बनाने की तैयारियों में हिस्सा ले सकें। उनके अलावा भी वहां तमाम सांसद पहुंच चुके हैं। इसी बीच अब कंगना का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में थप्पड़ कांड के बाद पहली बार कंगना रनौत मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके मुस्कुराने की वजह भी वीडियो में मौजूद है। दरअसल, संसदीय दल की इस मीट‍िंंग में कंगना की मुलाकात उनके पुराने को-स्टार और मशहूर पॉलिटिशियन चिराग पासवान (Chirag Paswan) से हुई।

चिराग पासवान को गले लगाती दिखीं कंगना

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिराग पासवान खड़े हुए हैं और कंगना उनके सामने से गुजर रही होती हैं। ऐसे में कंगना को देखते ही चिराग ने आवाज मारी- ‘कंगना’। बस फिर क्या था, एक्ट्रेस पीछे मुड़ी और उन्होंने चिराग को देखा तो उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आ गई। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाया और फिर ये दोनों प्यार से गले भी मिले। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैसे ये दोनों हंसते हुए एक-दूसरे से बातें कर रहे हैं। हाथ पकड़कर दोनों ने अच्छे से मुलाकात की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अपने थप्पड़ कांड को Emergency से जोड़ा? कहा- पहले भी यूनिफॉर्म की आड़ में हो चुकी ऐसी घटना

फिल्म में साथ कर चुके हैं काम

अब उनकी इस मीटिंग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, इन दोनों ने ‘मिले ना मिले हम’ (Miley Naa Miley Hum) नाम की फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं, अब इनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि बॉक्स ऑफिस पर न सही लेकिन राजनीति के मैदान में तो इनकी जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola