Kangana Ranaut Post: भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर शुक्रवार को हमला चाकू से हमला किया गया। इस हमले की दुनिया भर के लोगों ने व्यापक निंदा की है। इन्हीं लोगों की तरह, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी चौंकाने वाली घटना पर गुस्सा जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
बताते चलें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी की गर्दन और पेट में चाकू मार दिया गया। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमलावर की पहचान 24 साल के हादी मतर के रूप में की है, जो कथित तौर पर न्यू जर्सी का रहने वाला है। हमलावर को “जिहादी” कहते हुए, कंगना ने लिखा, “एक और दिन जिहादियों के जरिए एक और भयावह कृत्य। सैटेनिक वर्सेज अपने समय की सबसे बड़ी किताबों में से एक है … मैं शब्दों से परे हिल गई हूं। भयावह।”
और पढ़िए – Vijay Deverakonda ने पैप्स से सीखी पैपराजी, एक्सेंट से जीता दिल
बता दें कि न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान में रुश्दी को लेक्चर देना था। इस दौरान वहां पहुंचे हमलावर हादी मतर के पास मंच तक पहुंचने के लिए पास था। मेजर स्टैनिज़ेव्स्की ने कहा कि आरोपी के पास से एक बैग मिला है जिसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान थे। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और फिलहाल हमले के पीछे के मकसद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। स्टैनिज़ेव्स्की ने कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए एफबीआई और शेरिफ ऑफिस के साथ काम कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान रुश्दी को उनकी किताब सैटेनिक वर्सेज किताब के लिए पिछले कई सालों से धमकियां मिल रही थीं। ये सलमान की चौथी किताब थी। 1988 में पब्लिश इस किताब के मार्केट में आने के बाद एक समुदाय विशेष के बीच आक्रोश फैल गया और उन्होंने इस किताब को ईशनिंदा करार दिया था। किताब और सलमान के खिलाफ पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन होने लगा था और किताब पर प्रतिबंध की भी मांग की गई थी।
और पढ़िए –Sridevi Birth Anniversary: जान्हवी कपूर ने मां की याद में साझा की अनदेखी तस्वीर, लिखा ये नोट
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines