Kangana Ranaut Trolles In Ramleela: कंगना रणौत वैसे तो हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अपने बयानों से सभी का मुंह बंद कर देती हैं। अभिनेत्री की फिल्म तेजस इस शुक्रवार सो सिनेमाघरों में धमाल मचाने जा रही है। हालांकि इसके पहले अभिनेत्री दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन करने के पहुंचीं। कंगना ने 50 साल के इतिहास में रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गई थीं। हालांकि इस दौरान कंगना ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Leo के निर्देशक Lokesh Kanagraj को लगी चोट, कैंसिल हुआ शेड्यूल्ड प्रोग्राम
जब नहीं चला बाण
बीते मंगलवार को देशभर में दशहरे की धूम थी। इस खास मौके पर दिल्ली में हुए लवकुश रामलीला में रावण दहन के लिए कंगना रणौत पहुंचीं। अब हाल ही में कंगना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनको बाण चलाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दो बार उनसे बाण छूट जाता है और निशाने पर नहीं लग पाता है। वीडियो में कंगना को जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भी देखा जा सकता है। वह तीन बार बाण चलाती हैं, लेकिन हर बार तीर निशाने से चूक जाता है।
लोगों ने जमकर किया ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, बाण चले न चले पर नवाबी न घटे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रील लाइफ वर्सेज रियल लाइफ कंगना….और ये दावा करती हैं कि ये टॉम क्रू से अच्छा स्टंट कर सकती हैं…एक भी निशाना सही नहीं लगा…वैसे भी सच ही झूठ को मार सकता है।’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘जुबान चलाने से, तीर चलाना कितना आसान है…पहली बार शूपर्णखा को रावण का वध करते देख रहा हूं. फिल्मों में नाटक से, कॉमेडी से। अब हिंदू महोत्सव पर… क्या अंधभक्तों धार्मिक भावना आहत नहीं हुई।’
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें कंगना रणौत की फिल्म तेजस रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह तेजस गिल की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई सितारे नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
41 mins ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 hr agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
2 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
14 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
16 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
16 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines