मुंबई: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर मैगजीन (FilmFare Magazine) पर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिख मैगजीन (Kangana & FilmFare Fight) पर कुछ आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि मना करने के बाद भी बार-बार मैगजीन की तरफ से उन्हें फोन कर पुरस्कार देने के लिए बुलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि, मैगजीन ने उन्हें अवॉर्ड नाइट रात में आमंत्रित किया और फिल्म ‘थलाइवी’ (Thalaivii) के लिए पुरस्कार देना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसपर बात करते हुए कंगना ने अपने फैसले के बारे में भी बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और पूरा मामला क्या है।
अभी पढ़ें – Kapil Sharma ने रैंप वॉक के दौरान स्टेज पर दिए किलर पोज, फैंस ने बताया ‘सस्ता रणवीर सिंह’
आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपनी स्टोरी पर क्या लिखा, “मैं यह जानकर हैरान हूं कि वे अभी भी मुझे नामांकित कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता के खिलाफ है, इसलिए मैंने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है .. धन्यवाद।”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने 2014 से फिल्मफेयर जैसी अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित प्रथाओं पर बैन कर रखा है, लेकिन जब से मुझे इस साल उनके अवॉर्ड में भाग लेने के लिए कई फोन आ रहे हैं क्योंकि वे मुझे थलाइवी के लिए पुरस्कार देना चाहते हैं … मैं हैरान हूं यह जानने के लिए कि वे अभी भी मुझे नामांकित कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता और मूल्य प्रणाली के नीचे है, इसलिए मैंने @filmfare पर मुकदमा करने का फैसला किया है … धन्यवाद, ”
उन्होंने आगे ‘थलाइवी’ के लिए गई अपनी मेहनत का भी जिक्र किया। कंगना ने बताया कि कैसे उन्होंने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया और इसकी वजह से उन्हें बॉर्डर लाइन थायरॉइड भी हो गया। वहीं कंगना के पोस्ट के बाद ‘फिल्मफेयर’ ने भी एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने ‘थलाइवी’ के लिए अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है।
बयान में कहा गया है कि, ‘फिल्मफेयर अवार्ड्स के बारे में कंगना रनौत द्वारा की गई गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी को देखते हुए, हम फिल्म थलाइवी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन वापस ले रहे हैं। हम उनकी प्रतिष्ठा और सद्भावना को धूमिल करने वाले उनके दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बयानों के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं।’
वहीं नॉमिनेशन रद्द होने के बाद कंगना ने फिर प्रतिक्रिया दी और लिखा, ‘@filmfare ने आखिरकार मेरा बेस्ट एक्ट्रेस वाला नॉमिनेशन वापस ले लिया है, उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ इस लड़ाई में मेरा समर्थन किया लेकिन यह मुझे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से नहीं रोकता है … मेरी कोशिश इन अनैतिक प्रथाओं को खत्म करने और इस तरह के दुर्भावनापूर्ण पुरस्कार शो को रोकने के लिए है … @filmfare अदालत में मिलते हैं।’
गौरतलब है कि, कंगना को इस साल ‘थलाइवी’ के लिए कियारा आडवाणी, कृति सनोन, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू और विद्या बालन के साथ बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। फिल्म के उनके को-एक्टर राज अर्जुन को भी बेस्ट एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। नीता लुल्ला और दीपाली नूर को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला और यूनिफ़ी मीडिया को बेस्ट वीएफएक्स के लिए नामांकन मिला।
अभी पढ़ें –
वहीं, ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ ने कंगना के आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 220श्रेणी में उनका नामांकन भी रद्द कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines