Kangana Ranaut Film Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रिलीज से पहले ही रोक लग गई थी। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट जारी नहीं किया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। रिलीज के बेहद करीब पहुंचकर फिल्म पर रोक लगना फिल्म के लिए ठीक नहीं था, लेकिन बोर्ड ने इसे रिलीज करने की मंजूरी नहीं दी। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने की परमिशन तो दी है, लेकिन कुछ शर्तों पर। आइए जानते हैं कि कंगना की फिल्म में अब क्या बदलाव किए जाएंगे?
‘इमरजेंसी’ में होंगे ये बदलाव?
दरअसल, वैसे तो CBFC ने इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है, लेकिन कुछ शर्तों पर। बोर्ड ने कहा है कि फिल्म में 3 कट और कुल 10 बदलाव करने होंगे। इसके साथ ही सीबीएफसी ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट जारी किया है। इस सर्टिफिकेट के मिलने के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन पहले फिल्म में बोर्ड द्वारा कहे बदलाव करने होंगे।
6 सितंबर को रिलीज होनी थी फिल्म
जानकारी है कि बोर्ड ने बदलावों की लिस्ट मेकर्स को भेज दी है। इसके अलावा बोर्ड की मांग पर मेकर्स को अब इन विवादों के सोर्स भी बताने पड़ेगे। फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिलने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि इस फिल्म को पहले 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया, जिसकी वजह से इसकी रिलीज अटक गई। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा।
कंगना को मिली धमकियां
बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत लीड रोल में हैं। इस फिल्म की वजह से एक्ट्रेस को जान से मारने तक की धमकी मिली। हालांकि कंगना ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि इस तरह की धमकियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
फिल्म पर हुआ विवाद
फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर पहले से विवाद हो रहा था, ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि इस सबकी वजह से फिल्म की कमाई पर असर होगा या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ का राज है। इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। ऐसे में कंगना की फिल्म के लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला।
यह भी पढ़ें- साउथ की दो हसीनाएं… मराठी गाना और धमाकेदार डांस, बहन संग इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
45 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines