Netflix स्ट्रीमिंग से क्यों नहीं हटा सकते IC 814? कंधार हाइजैक पर बनीं वेबसीरीज पर विवाद

IC 814: The Kandahar Hijack Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर विमान हाईजैक को लेकर ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज मौजूद है। हालांकि अब इस सीरीज को लेकर बहुत बवाल हो रहा है। क्या है पूरा मामला?

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack Controversy: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर विमान हाईजैक को लेकर ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ रिलीज क्या हुई कि इंटरनेट पर बवाल खड़ा हो गया। सीरीज को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी और सीरीज पर आरोप लगाए। इस मामले में बीते दिन मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को तलब किया था। वहीं, सरकार ने तीखा सवाल भी पूछा है। साथ ही इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका के जरिए सीरीज को ओटीटी से हटाने की मांग उठी है।

विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने पूछा सवाल

दरअसल, ‘आईसी 814: द कंधार हाइजैक’ की आलोचना के बाद सरकार ने भी इस पर सख्त रवैया दिखाया और मिनिस्ट्री ऑफ इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने नेटफ्लिक्स के प्रतिनिधियों को समन भेजते हुए पूछा कि सीरीज को ऑफ एयर क्यों नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही इसका भी जवाब देने को कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को कार्रवाई का सामना क्यों नहीं करना चाहिए? ये मामला इस वक्त खूब चर्चा में है और इसको लेकर रोज कुछ ना कुछ बवाल हो ही रहा है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

सीरीज की ओटीटी रिलीज के बाद से ही इस पर लोगों का तीखा रिएक्शन आ रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि सीरीज को सच्चाई से दूर रखा गया है। सीरीज के बायकॉट की मांग इसलिए भी है क्योंकि इसमें आतंकवाद के कुकृत्य को छिपाने की कोशिश की गई है। आतंकवाद की हैवानियत को छिपाना और आतंकवाद का नरम रूप दिखाना बॉलीवुड को फिर से भारी पड़ा है। इसके अलावा सीरीज पर हिन्दुओं को बदनाम करने की साजिश रचने का भी आरोप है। प्लेन हाईजैक करने वाले इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर को सीरीज में नाम बदलकर दिखाया गया है, जो भोला और शंकर हैं।

क्या थी 25 साल पहले की घटना?

दरअसल, ये कोई मामूली प्लेन हाईजैक नहीं था बल्कि इस विमान हाईजैक के बाद भारत से सामने वो मांग रखी गई, जो देश के लिए बेहद मुश्किल थी। हाालंकि अपने लोगों के लिए भारत ने इस मांग को ना चाहते हुए भी माना और सबसे खतरनाक आंतकियों को रिहा किया, जिसके बदले भारत के मासूम लोगों की जान बच सकी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ