एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata) 12 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिला और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, अब यह फिल्म 2 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. अगर आप भी कंगना की इस मूवी का ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है.
कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhhagya Viddhaata) अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. आपको बता दें कि यह मूवी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 14 अगस्त को स्ट्रीम होने वाली है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. फिल्म की ओटीटी रिलीज की जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया है.
‘भारत भाग्य विधाता’ OTT पर कब होगी रिलीज
जी5 ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह उन आम नर्सों की अनकही कहानी है, जिन्होंने 26/11 हमले की सबसे काली रात में असाधारण हिम्मत दिखाई थी. कुछ हीरो कभी भी सामने नहीं आ पाते हैं. इतना ही नहीं उनकी कहानियां भी कभी बताई गईं है. ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर अब आ गया है.’ यह फिल्म ओटीटी जी5 पर 14 अगस्त को स्ट्रीम की जाएगी. आप इस मूवी को परिवार के साथ आजादी की छुट्टी वाले दिन देखने का प्लान बना सकते हैं. देश भर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धुम-धाम से मनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Collection: 9वें दिन भी नहीं थमा टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, छाप डाले इतने करोड़
‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन
वहीं कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 7.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को मनोज तापड़िया के निर्देशन में तैयार किया गया था. कंगना की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मूवी ओटीटी पर दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलने वाला है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
5 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
7 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
8 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
9 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
9 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
10 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines