Kangana Ranaut Movie Emergency: कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है और कंगना अपनी टीम के साथ फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान कंगना ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिनमें फिल्म बनाने में आई मुश्किलें और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ किस्से शामिल थे।
कई चुनौतियों का सामना किया- कंगना
कंगना ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये स्वीकार किया कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे एक संघर्ष की तरह लिया। कंगना ने एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, ‘देखिए, इंदिरा गांधी पर आज तक किसी ने फिल्म नहीं बनाई, हां कुछ फिल्में बनाकर नाम बदलकर दिखा दी गईं, लेकिन एक सच्ची फिल्म का निर्माण करना किसी के लिए भी आसान नहीं था।’ कंगना ने फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ का भी जिक्र किया और बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर अमृत नाहटा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था।
अमृत नाहटा को करना पड़ा सुसाइड- कंगना
कंगना का मानना था कि अमृत नाहटा की फिल्म के बाद एक खतरनाक माहौल बन गया था, जिसके चलते उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। कंगना के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने के दौरान ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं कि नाहटा के लिए बर्दाश्त से बाहर हो गईं। हालांकि विकिपीडिया के मुताबिक, अमृत नाहटा का निधन एक सर्जरी ऑपरेशन के दौरान हुआ था, लेकिन कंगना ने ये दावा किया कि उन्हें इस माहौल में आत्महत्या करने के लिए धकेला गया था।
कंगना ने फिल्म इमरजेंसी पर की बात
कंगना ने आगे कहा, ‘आज बोलने की आज़ादी है और हमें इस फिल्म को बनाने की हिम्मत मिली है। हमने बहुत सारे समुदायों को ये फिल्म दिखाई और हर एक चीज के लिए हमें सबूत भी देने पड़े। हमारी पूरी उम्मीद अपने देश, संविधान और सेंसर बोर्ड पर थी। हम इस फिल्म को दुनिया भर में दिखाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।’ कंगना के इस बयान से ये साफ होता है कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और हर कदम पर उन्हें खुद को साबित करना पड़ा।
फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन के दौरान आई मुश्किलों के बारे में कंगना ने कहा कि, ‘मुझे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि ये फिल्म बनाते समय मुझे इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आमतौर पर मेरी फिल्में छोटे बजट पर बनती हैं, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग थी। फंड और स्टूडियो से संबंधित समस्याओं के अलावा सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि फिल्म की रिलीज को लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं था।’
यह भी पढ़े: Bigg Boss 18 में शॉकिंग डबल एविक्शन, फिनाले से पहले बेघर होंगे ट्राफी के दावेदार
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines