Kangana Ranaut Chandramukhi 2 Twitter Reviews: बॉलीवुड क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कगंना के अलावा साउथ सुपरस्टार राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) समेत कई साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी कंगना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं। लोग बता रहे हैं कि कंगना ने फिल्म ने उन्हें कितना डराया और कितना हंसाया। हालांकि, फिल्म को दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं।
पहले, ‘चंद्रमुखी 2’ 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने कुछ समय पहले ही ट्वीट के जरिए फिल्म की नई तारीख की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘तकनीकी देरी के कारण’ फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज की जाएगी, जिसके बाद आज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं।
यह भी पढे़ं: महज 2-3 घंटे की परफॉर्म के लिए इतना चार्ज करती हैं Sapna Choudhary, बन गईं लग्जरी घर और कारों की मालकिन
कैसी लगी लोगों को Chandramukhi 2?
कंगना की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ के रिव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा ‘चंद्रमुखी 2 फायर है…’। वहीं एक और यूजर ने कंगना की फोटो साझा करते हुए लिखा ‘ACTING MONSTER कंगना रनौत’।
एक यूजर लिखता है ‘कंगना रनौत और राघव लॉरेंस ने अपने अभिनय से शानदार काम किया, उनकी सराहना जरूर की जाएगी’। एक और यूजर ने लिखा कि ‘पहला भाग पूरी तरह मनोरंजक है’। एक और यूजर लिखता है कि ‘चंद्रमुखी 2 उत्कृष्ट है। कंगना रनौत बेहतरीन हैं’।
https://twitter.com/CinePhillee/status/1707310745137107211
चंद्रमुखी के किरदार में नजर आईं Kangana Ranaut
फिल्म में कंगना ने राजा के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका निभाई है, जो अपनी सुंदरता और नृत्य कौशल के लिए जानी जाती है, जबकि राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान के किरदार में नजर आ रहे हैं। पी वासु द्वारा निर्देशित, ‘चंद्रमुखी 2’ साल 2005 में आई तमिल हॉरर-कॉमेडी ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिकाएं में नजर आए थे। बता दें कि इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया गया है।
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines