हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kangana Ranaut ने बॉलीवुड पर फिर कसा तंज, बताया जहरीला; राजनीति पर बोलने से बच रही हैं BJP नेता!

Kangana Ranaut On Bollywood: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने अब इंडस्ट्री के खिलाफ आग उगल दी है। कंगना अब फिल्म इंडस्ट्री को अचानक जहरीला बता रही हैं। लेकिन इसके पीछे क्या कारण है चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Kangana Ranaut On Bollywood

Kangana Ranaut On Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों धड़ाधड़ बयान दे रही हैं और एक-एक कर बॉलीवुड फिल्मों और इंडस्ट्री पर निशाना साध रही हैं। अब उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) आने वाली है। 6 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और ऐसे में अब कंगना फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। फिल्म को प्रमोट करते हुए कंगना लगातार बॉलीवुड को निशाने पर ले रही हैं। दूसरी तरफ वो इन दिनों राजनीति पर बोलने से बचते हुए नजर आ रही हैं।

राजनीति छोड़ बॉलीवुड पर फूटा कंगना का गुस्सा

दरअसल, किसान आंदोलन पर दिए उनके बयान से बवाल मचा हुआ है। उनके खिलाफ एक्शन की डिमांड की जा रही है। इसी बीच अब कंगना ने अपना रुख वापस बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर कर लिया है। अब वो राजनीति छोड़ फिल्म इंडस्ट्री पर आग बरसा रही हैं। अपने हालिया बयान में अब कंगना ने बॉलीवुड को जहरीला बता दिया है। उन्होंने इस शब्द को इसलिए इस्तेमाल किया है क्योंकि उनकी फिल्म पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने चुप्पी साधी हुई है। कोई भी ‘इमरजेंसी’ को लेकर बात नहीं कर रहा और इस बात से एक्ट्रेस आहत हैं।

बॉलीवुड को क्यों बताया जहरीला?

कंगना ने अपने को-स्टार अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े की तारीफ करते हुए उनकी बॉलीवुड सेलेब्स से तुलना की है। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘ये लोग बिल्कुल जहरीले हैं, लेकिन अनुपम जी और श्रेयस को देखिए, उनको आप बुलाएंगे तो वो विनर्मता से आएंगे। आज तक ऐसी कोई फिल्म ही नहीं है जो काबिले तारीफ हो और मैंने उसकी तारीफ न की हो। फिर चाहे वो किसी की भी क्यों न हो। लेकिन वहीं, इन लोगों को देखो कैसे चुप बैठे हुए हुए हैं! इमरजेंसी आई हुई है हम कुछ नहीं बोलेंगे।’

यह भी पढ़ें: Ankit Gupta को लगी ड्रिप, ये क्या हुआ? एक्टर का पोस्ट देख फैंस को हुई उनकी सेहत की चिंता

कंगना की फिल्म पर बॉलीवुड ने साधी चुप्पी?

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ऐसे जहर भरे हुए हैं क्योंकि इनको सब आसानी से मिला हुआ है। इन लोगों ने कोई हार्ड वर्क नहीं किया। इनको लगता है ये जिम जाकर हार्डवर्क कर रहे हैं।’ अब कंगना का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की इस बात में लोगों को भी दम नजर आ रहा है क्योंकि वाकई कोई भी ‘इमरजेंसी’ को प्रमोट नहीं कर रहा है। ऐसे में कंगना का दुख अब उनके फैंस भी समझ पा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें