Ankit Gupta को लगी ड्रिप, ये क्या हुआ? एक्टर का पोस्ट देख फैंस को हुई उनकी सेहत की चिंता

Ankit Gupta Viral Post: पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। एक्टर का वीडियो देख लोग उनको लेकर फिक्र कर रहे हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

Ankit Gupta Viral Post

Ankit Gupta Viral Post

Ankit Gupta Viral Post: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) फेम एक्टर अंकित गुप्ता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्सर अंकित सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। ज्यादातर वो अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ तस्वीरें या वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस भी खुश रहते हैं। लेकिन अब अंकिता का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट देख फैंस को चिंता हो गई है।

अंकित के वीडियो ने बढ़ाई फैंस की परेशानी

एक्टर ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसे देखने के बाद फैंस घबरा गए हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि अंकित को क्या हो गया? दरअसल, वीडियो ही कुछ है, जिसे देखकर कोई भी टेंशन में आ जाए। अब ऐसा लग रहा है कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें कुछ सीरियस प्रॉब्लम हो गई है। एक्टर का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

एक्टर की बिगड़ी तबीयत

इस वीडियो में नजर आ रहा कि अंकित बैठे हुए हैं और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। वहीं, पास में रखे टेबल पर कुछ दवाइयां भी नजर आ रही हैं। अब अंकित ने इस वीडियो को शेयर कर फैंस को सोच में डाल दिया है कि उन्हें आखिर हुआ क्या है? एक्टर ने ड्रिप का वीडियो तो शेयर कर दिया, लेकिन ये रिवील नहीं किया कि इसकी वजह क्या है? हालांकि, वीडियो देख ये जरूर समझ आ रहा है कि एक्टर हॉस्पिटल में नहीं गए हैं। वो एडमिट होने की जगह सेट पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं।

Ankit Gupta Viral Post

अंकित गुप्ता ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Armaan Malik के चेहरे को क्या हुआ? यूट्यूबर का हाल देख घबराए फैंस

फैंस ने मांगी दुआ

अभी तक उनकी बीमारी को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है, ऐसे में फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। अब लोग उनकी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं और अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो एक्टर को काम छोड़ आराम करने के लिए भी कहा है। उम्मीद है कि अंकित गुप्ता जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वैसे भी एक्टर के साथ लाखों लोगों की दुआएं, आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार जो है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ