Bharat Bhaagya Viddhaata Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर नया अपडेट शेयर किया है. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर खुद ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है. खास बात ये है कि जिस दिन एक्ट्रेस की फिल्म रिलीज हो रही है, उसकी दिन बॉलीवुड की और 3 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.
कंगना ने किया ऐलान
कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने फैंस के बीच रिलीज डेट का ऐलान कर खुशखबरी सुनाई है. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘आम लोगों की असाधारण कहानी. उस रात की कहानी, जब मानवता भय से भी बड़ी खड़ी हुई. जब जिम्मेदारी बलिदान बन गई. जब एकता कर्तव्य बन गई और साहस ने जिंदगियां बचाईं. भारत के असली नायकों की अनकही कहानी.’
यह भी पढ़ें: BO Collection: 13वें दिन भी Michael करोड़ों में कर रही कमाई, Bhooth Bangla का भी जारी है धमाल
कब रिलीज होगी फिल्म?
कंगना ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी. कंगना रनौत की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ गिरिजा ओक, अमृता नामदेव, स्मिता तांबे, ईशा डे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, रसिका अघासे, सुहिता थट्टे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसकी कहानी 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है, जहां आतंकियों ने कामा अस्पताल में फायरिंग की थी और कई गार्ड्स की हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Vs Ek Din… बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कैसा है दोनों फिल्मों का हाल?
इन फिल्मों से होगी कड़ी टक्कर
वहीं कंगना की ये अपकमिंग फिल्म 12 जून को बॉलीवुड की 3 फिल्मों से भिड़ती नजर आएगी. 12 जून को ही मनोज बाजपेयी की गवर्नर, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की ‘मैं वापस आउंगा’ और मिमोह चक्रवर्ती की ‘हॉन्टेड 3D: इकोस ऑफ द पास्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. वहीं इन तीनों फिल्मों से कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का भी सामना होते दिखाई देगा. अब देखना दिलचस्प होता है कि ये फिल्में साथ में रिलीज होती हैं या फिर कोई अपनी रिलीज डेट को पीछे हटाता है या नहीं.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines