Kangana Ranaut ने किया अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान, Tanu Weds Manu 3 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Tanu Weds Manu 3: कंगना ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है, जो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है।

Kangana Ranaut announced Tanu Weds Manu 3

Kangana Ranaut announced Tanu Weds Manu 3

Tanu Weds Manu 3: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आज यानी 27 अक्टूबर को एक्ट्रेस की फिल्म ‘तेजस’ ने सिनेमाघरों में एंट्री कर ली है।

दर्शको को एक्ट्रेस की फिल्म पसंद आ रही है। इस बीच अब कंगना ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है, जो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है।

कंगना ने IMDb से अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर की बात

दरअसल, अपनी फिल्म ‘तेजस’ के रिलीज होते ही कंगना ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में IMDb से अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बात की है। इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अब वो एक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली है।

‘Tanu Weds Manu 3 ‘ में नजर आएंगी कंगना

इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी होंगे। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक बंगाली थिएटर लीजेंड पर बेस्ड फिल्म नोटी बिनोदिनी में भी नजर आएंगी। हालांकि इसका ऐलान पहले ही कर दिया गया है। इसके आगे कंगना ने कहा कि उनका तीसरा प्रोजेक्ट ‘तनु वेड्स मनु 3’ है।

फैंस में खुशी की लहर

वहीं, कंगना के इस ऐलान के बाद फैंस में खुशी की लहर है और फैंस में फिल्म के लिए अभी से एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। बता दें कि इसके पहले इस फिल्म को दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शको को बेहद पसंद आए है। वहीं, अब दर्शको को इस फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब कंगना ने खुद ही अपने अगले प्रोजेक्ट तनु वेड्स मनु 3 को कंफर्म कर दिया है।

आर माधवन लीड रोल में होंगे या नहीं?

हालांकि इसके पहले डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा था कि यह फिल्म “नहीं बन रही है।” वहीं, अब कंगना का बयान आने के बाद ये कहना मुश्किल है कि बतौर डायरेक्टर आनंद इस फिल्म में कमबैक करेंगे या नहीं। इसके साथ ही अभी ये भी जानकारी नहीं है कि आर माधवन फ्रेंचाइज़ी में लीड रोल प्ले करेंगे या नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ