Box Office Collection Week 1: कंगना Vs दिलजीत, बॉक्स ऑफिस पर किसके सिर सजा जीत का ताज? हैरान कर देंगे पहले हफ्ते के आंकड़े

Kangana vs Diljit Box Office Clash: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता और दिलजीत दोसांझ की फिल्म मेन वापस आऊंगा एक साथ रिलीज हुईं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच घमासान छिड़ा हुआ है. आइए जानते हैं पहले हफ्ते के आंकड़ों के बारे में.

Box Office Collection Week 1

Box Office Collection Week 1

Bharat Bhagya Vidhata vs Main Vapas Aaunga: बॉलीवुड में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक साथ रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में 12 जून 2026 को आईं, जिनके पहले हफ्ते के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हफ्ते किसने मारी बाजी?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते दिलजीत की फिल्म कमाई के मामले में कंगना की फिल्म से काफी आगे चल रही है. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले हफ्ते में लगभद 12 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन में 14 करोड़ के पार पहुंच गई. वहीं अगर कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ कमाए हैं.

ओपनिंग डे में कैसा था हाल?

‘मैं वापस आऊंगा’ ने ओपनिंग डे में करीब 1.15 करोड़ कमाए. वहीं कंगना ने ‘भारत भाग्य विधाता’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन में 1 करोड़ कमाए. इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में जमीन आसमान का फर्क देखा जा सकता है. 6वें दिन इम्तियाज की फिल्म ने काफी बेहतरीन परफॉर्म किया, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला.

विज्ञापन

फिल्मों की कहानियां और उम्मीदें

कंगना रनौत की फिल्म 26/11 मुंबई हमलों पर आधारित देशभक्तिपूर्ण ड्रामा है. इसमें कंगना मुख्य भूमिका में हैं. लोग उनकी जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म इम्तियाज अली की डायरेक्टेड है. इसमें दिलजीत, शर्वरी और नसीरुद्दीन शाह हैं. फिल्म में पार्टिशन की कहानी और रोमांस है. ए.आर. रहमान का म्यूजिक भी फिल्म को खास बनाता है.

विज्ञापन

क्यों रही दिलजीत की फिल्म आगे?

दरअसल, दिलजीत की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं. दिलजीत एक्टर होने के साथ साथ सिंगर भी हैं. इम्तियाज और दिलजीत की जोड़ी पहले भी हिट रह चुकी है. इसीलिए लोगों ने इस बार भी दोनों पर भरोसा जताया है. हालांकि इम्तियाज की फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ, कंगना की फिल्म से अच्छा देखा गया है. यह भी उनकी कमाई बढ़ने का प्रमुख कारण हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ