---विज्ञापन---

Alex Bueno Cause Of Death: डोमिनिकन संगीत जगत को बड़ा झटका! एलेक्स ब्यूनो का हुआ निधन, जानें मौत की वजह

डोमिनिकन संगीत के मशहूर सिंगर एलेक्स ब्यूनो का 62 साल की आयु में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है. दरअसल, हाल ही में उनकी सर्जरी (ऑपरेशन) भी की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. आज यानी 18 जून को न्यूयॉर्क शहर में उनका निधन हो गया.

---विज्ञापन---

Alex Bueno Death: डोमिनिकन संगीत के दिग्गज गायक एलेक्स ब्यूनो का 62 वर्ष की उम्र में आज यानी 18 को निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से संगीत जगत में मातम पसर गया है. सिंगर के फैंस भी उनके निधन की खबर से सदमे में आ गए है. दरअसल, आज 18 जून को उनकी मौत की पुष्टि उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी गई है. एलेक्स ब्यूनो का जन्म 6 सितंबर 1963 हुआ था.

कब हुआ एलेक्स ब्यूनो का निधन?

आपको बता दें कि दिग्गज सिंगर एलेक्स ब्यूनो ने न्यूयॉर्क शहर में आखिरी सांस ली. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, हमारे प्रिय और आदरणीय गायक एलेक्स ब्यूनो का आज यानी 18 जून को सुबह 9:43 बजे न्यूयॉर्क शहर में निधन हो गया. उनके निधन से पूरे संगीत जगत में और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है. उनका अचानक चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के खाली पर को कभी भरा नहीं जा सकता है. इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि आप सभी इस मुश्किल की घड़ी में प्यार और संवेदनाएं बनाए रखने के लिए हम सभी आपका आभार व्यक्त करते हैं.

कैसे हुआ एलेक्स ब्यूनो का निधन?

दरअसल, एलेक्स ब्यूनो पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज भी चल रहा था. सिंगर आपने इलाज के लिए  सितंबर 2025 में संयुक्त राज्य अमेरिका गए थे. आपको बता दें बीते दिन यानी 17 जून को ब्यूनो के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया था. दरअसल डोमिनिकन मीडिया में उनकी तबीयत को लेकर अफवाहें फैल रही थीं. इस पोस्ट में जानकारी दी गई की ब्यूनो का अमेरिका में सफल ऑपरेशन हो गया था और उनकी रिकवरी भी बेहतर हो रही थी. लेकिन तीन सप्ताह पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और उसके बाद से सुधार देखने को नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: थिएटर के 4 महीने बाद OTT पर रिलीज हो रही है ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

एलेक्स ब्यूनो को ब्रेन ‘ट्यूमर’ था

आपको बता दें कि दिग्गज सिंगर एलेक्स ब्यूनो के ब्रेन में छोटा सा ‘ट्यूमर’ पाया गया, जिसे बाद इलाज के लिए वो अमेरिका चले गए थे. इस ट्यूमर सफल पुरवक हो गया था और वो जल्द ठीक भी हो रहे थे. लेकिन 17 जून को उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और आज यानी 18 जून को उनका 62 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर को एलेक्स ब्यूनो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Day 7: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ या ‘मैं वापस आऊंगा’, किस फिल्म ने 7वें दिन किया ज्यादा कलेक्शन?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2026 11:41 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola