Kamya Punjabi On Sexual Harassment : जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। अब तक कई जानी-मानी एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कई एक्ट्रेस ने बताया है कि इंडस्ट्री में किस तरह से उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। सिर्फ मॉलीवुड ही नहीं बंगाली और तमिल इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
इस बीच टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ फेम एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी राय शेयर की। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि टीवी इंडस्ट्री में सब सहमति के साथ होता है। यहां यौन शोषण जैसी चीजें नहीं होती हैं। वर्तमान में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह टीवी इंडस्ट्री ही है।
आजकल टीवी सबसे सेफ जगह
काम्या पंजाबी ने एक इंटरव्यू में टीवी के वर्क कल्चर पर बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि टीवी सबसे सेफ जगह है। मुझे नहीं पता कि यहां पहले क्या होता था लेकिन अब ये इंडस्ट्री सबसे सेफ है, यहां कोई गंदगी नहीं। यहां लोगों को न मजबूर किया जाता है और न ही ब्लैकमेल। यहां कास्टिंग काउच जैसी चीजें नहीं होती हैं।’
‘अगर आपके अंदर टैलेंट है और आप उस रोल के लिए फिट बैठते हो तो आपको सिलेक्ट किया जाता है। मुझे लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे सेफ जगह टीवी ही है।’
यह भी पढ़ें: Stree 2 500 करोड़ी बनकर भी इन फिल्मों से पीछे, प्रभास की बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
सोने के लिए मजबूर नहीं करते
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘टीवी इंडस्ट्री में सबकुछ आपसी सहमति के साथ होता है। यहां कोई भी किसी रोल का लालच देकर अपने साथ सोने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। हालांकि कुछ एक्टर हैं, जो महिलाओं के प्रति अट्रैक्ट होते हैं लेकिन अगर आप इसे रोकते हैं तो फिर ऐसा नहीं होता। यहां किसी को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है।’
‘ऐसा नहीं है कि यहां आपको हाथ लगाया जाए और आप असहज हो जाएं। अगर आपने आवाज उठाई तो आपको मजबूर नहीं किया जाएगा।’ काम्या ने आगे कहा कि ‘मैंने खुद देखा है कि कुछ एक्टर लड़कियों के लिए पागल हो जाते हैं लेकिन कोई किसी को मजबूर नहीं करता।’
इश्क जबरिया में नजर आ रहीं काम्या
काम्या ने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं पता है कि फिल्मों या ओटीटी में क्या सीन है लेकिन टीवी में यह सब नहीं है।’ बता दें कि काम्या पंजाबी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘सशश… कोई है’ से की थी।
इसके बाद उन्हें ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘अस्तित्व…एक प्रेम कहानी’, ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘पिया का घर’ जैसे कई टीवी शोज में देखा गया। इसके अलावा काम्या ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस टीवी शो ‘इश्क जबरिया’ में नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines