Kamal Hassan Hospitalised: कमल हासन हुए हॉस्पिटलाइज्ड, जानें हेल्थ अपडेट
Edited By Ritu Shaw

Kamal Hassan Hospitalised: कमल हासन हुए हॉस्पिटलाइज्ड, जानें हेल्थ अपडेट
Edited By Ritu Shaw

Kamal Hassan Hospitalised: कमल हासन हुए हॉस्पिटलाइज्ड, जानें हेल्थ अपडेट
Kamal Hassan Hospitalised: भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता कमल हासन को 23 नवंबर को श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर (एसआरएमसी) में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कथित तौर पर, उन्हें बुखार हो गया और उसी का इलाज किया गया।
वहीं बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, अब रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 24 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हाल ही में, उन्होंने हैदराबाद में अपने गुरु और महान निर्देशक विश्वनाथ से मुलाकात की थी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
23 नवंबर को कमल हासन को बेचैनी हुई और उन्हें हल्का बुखार हो गया। हैदराबाद से लौटने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी। कमल हासन को इलाज के बाद गुरुवार को छुट्टी दे दी गई है।
अभिनेता ने हाल ही में अपना 68वां जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 7 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी की, जहां अभिनेता और उनकी छोटी बेटी अक्षरा के डांस वीडियो काफी वायरल हुए।
कमल हासन वर्तमान में निर्देशक शंकर की ‘इंडियन 2’ और ‘बिग बॉस तमिल सीजन 6’ की शूटिंग कर रहे हैं। ‘इंडियन 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद, तो वो केएच 234 के लिए निर्देशक मणिरत्नम के साथ हाथ मिलाएंगे। इसके अलावा उनके पास निर्देशक पा रंजीत के साथ भी एक फिल्म है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: