हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें क्या होगी 'सेनापति' की अगली कहानी?

अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन की मूवी ‘इंडियन 3’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स के अनुसार फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन में शामिल है.

विज्ञापन
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज (PIC- @LycaProductions)

एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 3′ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हालांकि, फिल्म इंडियन 2’ फैंस के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, इसके बावजूद फिल्म के अगले भाग का लोग इंतजार कर रहे है. अगर आप भी कमल हासन की फिल्म इंडियन 3 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, इस मूवी का  पोस्ट-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है. एक्टर एक बार फिल्म अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले है. कमल एक बार फिर सेनापति के किरदार में नजर आने वाली है.

‘इंडियन 3’ फिल्म को लेकर आया अपडेट

फिल्म मेकर एस. शंकर (S. Shankar) ने ‘इंडियन 3’ की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने साफ किया है कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 3’ पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म को एस. शंकर के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. लेकिन मेकर्स की ओर से मूवी को रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

आपको बता दें कि फिल्म ‘इंडियन 3’ की वापसी का ऐलान सोशल मीडिया पर साझा किया है. पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सेनापति वापस आ गए हैं, जीरो टॉलरेंस के साथ. ‘इंडियन 3: वॉर मोड’ में वापसी शुरू.’ वहीं पोस्ट में कमल हासन को तीन अलग-अलग किरदार में दिखाया गया है, जिसमें वो घोड़ सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय देवगन की फिल्म को लेकर आया अपडेट

कब रिलीज हुई थी ‘इंडियन 2’

एक्टर कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. हालांकि, यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. बता दें कि ‘इंडियन 2’  में कमल हासन, सिद्धार्थ, एस.जे. सूर्या, रकुल प्रीत सिंह और प्रिया भवानी शंकर अहम किरदार में नजर आए थे. लेकिन एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘इंडियन 3’ दर्शकों  को लुभाने में कामयाब साबित हो सकती है. इस मूवी में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola