Kalki Koechlin Birthday: एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से लोगों का दिल धड़काया, एक्टिंग से खास पहचान बनाई लेकिन पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में रहीं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) की जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अलग-अलग किरदार निभाए। अपने लुक की वजह से भी उनके हाथों से कई सारे रोल निकल गए। कल्कि की पर्सनल लाइफ का विवादों से गहरा नाता रहा है। आज कल्कि का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में और उनकी जर्नी के बारे में बता देते हैं।
इस फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू
कल्कि कोचलिन के पेरेंट्स फ्रेंच मूल के हैं, जान लें कि उनके पिता एयरक्राफ्ट बनाने वाली फैक्ट्री में वर्किंग थे। कल्कि का बचपन पुडुचेरी के साथ-साथ तमिलनाडु के ऊटी में भी बीता है। एक्ट्रेस फ्रेंच के अलावा, हिन्दी, इंग्लिश और तमिल लैंग्वेज भी जानती है। उन्होंने साल 2009 में हिंदी फिल्म ‘देव डी’ (Dev D) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म ने निर्देशक अनुराग कश्यप थे, जिनसे फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कल्कि को प्यार हो गया।
यह भी पढ़ें: ‘Kumar Sanu के साथ मैं पत्नी की तरह थी’, फेमस एक्ट्रेस का अफेयर पर शॉकिंग खुलासा
बिन शादी बनीं मां
अनुराग कश्यप पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन न तो कल्कि ने और न ही अनुराग ने इस बात की परवाह की और साल 2011 में शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता लंबा न चला और दो साल में ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद कल्कि की लाइफ में ‘गाय हर्शबर्ग’ की, जिसे वो डेट करने लगीं। जान लें कि कल्कि के बॉयफ्रेंड इजराइल से हैं और वो अच्छे पेंटर हैं। कल्कि और वो इतने करीब आ गए कि फरवरी 2020 में कल्कि बिन शादी के ही मां बन गईं। वो अक्सर अपनी बेटी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
9 साल की उम्र में हुआ यौन शोषण
कल्कि का बोल्ड अंदाज अक्सर सुर्खियों में रहता है, वो कुछ भी कहने से चूकती नहीं है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तो बड़े व्यक्ति ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि उसमें उनकी भी मर्जी थी, लेकिन इसके बाद वो डर गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कभी अपने घरवालों को नहीं बताया। कल्कि ने बताया कि वो इस बात से इतना डर गई थीं कि कई साल तक इस राज को छिपाकर रखा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 6 लाख रुपये में बनी फिल्म ने कमाए 800 करोड़, रचा इतिहास, मेकर्स हुए मालामाल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
34 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines