बॉलीवुड के दबंग खान (सलमान खान) से जुड़ा काला हिरण शिकार का मामला हर कोई बाखूबी जानता है. लेकिन अब इस मामले पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है. यह पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भाईजान के फैंस मूवी देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है. इस मूवी का टीजर 20 जून का जारी किया जाएगा. काला हिरण मूवी में आपको सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच हुए विवाद देखने को मिलने वाले है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: दुनिया भर में पसंद की जाती हैं ये 7 सुपरहीरो वाली फिल्में, नंबर-1 मूवी को IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग
प्रोड्यूसर अमित जानी ने IANS से की बात
फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने IANS से बात करते हुए कहा, ‘1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में सलमान खान पर काला हिरण के शिकार का आरोप लगा था’. अमित जानी ने कहा, ‘हमने उसी मामले से जुड़े लॉरेंस व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को फिल्म के रूप में पेश किया है. यह एक कोर्टरूम, क्राइम, थ्रिलर मूवी है. इस मूवी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद और अन्य शहरों में की गई है हुई है. अमित जानी ने कहा, ‘उस समय हुए कथित काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की गिरफ्तारी और सजा से मामले को फिल्म में पेश किया गया है. प्रोड्यूसर ने साफ किया है कि वह मूवी बनाने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब मूवी बनकर तैयार है और फिल्म का टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा. बता दें कि साल 1998 में जब काले हिरण शिकार का मामला सामने आया था, तो उस वक्त सलमान खान के साथ जोधपुर में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे समेत कई कलाकार मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ ने बदली Jio Studios की किस्मत? मुकेश अंबानी ने शेयर किया बड़ा अपडेट
काला हिरण शिकार मामले के बारे में
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से अवैध काले हिरण शिकार का बदला लेने के लिए पीछे पड़ा है. दरअसल, बिश्नोई समाज में काले हिरण को काफी पवित्र माना जाता है. वहीं लॉरेंस गैंग पर सलमान खान के करीबी लोगों को निशाना बनाने के कई आरोप लग चुके हैं. इतना ही नहीं वहीं इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को राजस्थान हाई कोर्ट में की जाएगी.
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines