Bigg Boss 19 में होगी इस 'वायरल लेडी' की एंट्री? एंटरटेनमेंट का हैं ओवरडोज

Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। अब सलमान खान के शो के लिए एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अप्रोच किया गया है, जो अपने फनी अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Bigg Boss 19

'बिग बॉस सीजन 19' में हो सकती है इस इन्फ्लुएंसर की एंट्री। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। हर अपडेट के साथ फैंस के बीच शो को लेकर और भी दिलचस्पी बढ़ रही है। ये सलमान खान और इस रियलिटी शो का क्रेज ही है कि अब तक इसके 18 सीजन आ चुके हैं और अब 19वां सीजन भी जल्द ही आने वाला है। ऐसे में शो की ये फैन फॉलोइंग आगे भी यूं ही बरकरार रहे, इसके लिए मेकर्स नए सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स लेकर आने की कोशिश कर रहे हैं। शो के लिए टीवी, फिल्मों, ओटीटी और फिल्मों की दुनिया के तमाम बड़े सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है।

‘हैदराबादी किरक खाला’ को मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर

इसी बीच अब शो को लेकर एक और नई खबर सामने आई है। ‘बिग बॉस सीजन 19’ में अब एक नई कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। सलमान खान के शो में अब ‘वायरल लेडी’ भी नजर आ सकती हैं। ये सोशल मीडिया पर अपने नाम की तरह ही काफी वायरल हैं। अगर अभी भी आप नहीं समझे कि ये ‘वायरल लेडी’ कौन हैं? तो आपको एक और हिंट दे देते हैं- इन्हें ‘हैदराबादी किरक खाला’ के नाम से भी जाना जाता है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और ये अपने हटके एक्सेंट के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

प्रिया रेड्डी बन सकती हैं ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘हैदराबादी किरक खाला’ के नाम से मशहूर प्रिया रेड्डी को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया है। उनका हैदराबादी एक्सेंट लोगों को इतना पसंद है कि अब प्रिया रेड्डी को सलमान खान के शो का हिस्सा बनने का चांस मिल गया है। बताया जा रहा है कि प्रिया रेड्डी और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। उनके ह्यूमर और फनी अंदाज के कारण उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। वो एक दम ‘बिग बॉस’ मैरिअल हैं और उनका शो में आना मतलब मस्ती और एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिलना होगा।

तेलुगु फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

आपको बता दें, प्रिया रेड्डी इन्फ्लुएंसर होने के अलावा एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब वो अक्सर अपने पति के साथ फनी वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दूसरी तरफ अभी तक उनकी ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एंट्री ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुई है। आपको बता दें, इस बार सलमान के शो में पुरव झा और लक्ष्य चौधरी जैसे इन्फ्लुएंसर्स को भी अप्रोच किया गया है। पुरव झा इस वक्त करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ