Kajol Family: काजोल एक ऐसे परिवार में पैदा हुई है जिनकी कई पीढ़ियां बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे और मां तनुजा समर्थ फिल्म एक्ट्रेस थी।
मुखर्जी परिवार की तीन और समर्थ परिवार की चार पीढ़ियां फिल्मों में सक्रिय रही हैं। काजोल जब बहुत छोटी थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। हालांकि, पिता के साथ कुछ फोटोज में साफ नजर आता है कि काजोल की उनसे अच्छी बॉन्डिंग थी।
यह भी पढ़ें- Parveen Babi: एक जमाने में सुपरस्टार थीं परवीन बॉबी, फिर भी अंधेरे, तन्हाई और डिप्रेशन में हुई एक्ट्रेस की मौत
2008 में शोमू मुखर्जी का निधन हो गया था
तनुजा के अनुसार उनके और शोमू के बिगड़ते रिश्ते का असर कभी बच्चों पर नहीं पड़ा। बच्चों के सामने वो सामान्य रहते थे। काजोल और तनिषा के बोर्डिंग स्कूल जाने के बाद भी दोनों हर महीने उनसे मिलने जाते थे। अप्रैल 2008 में शोमू मुखर्जी का निधन हो गया था। काजोल की एक छोटी बहन तनिषा मुखर्जी हैं, जो बॉलीवुड में सक्रिय रही हैं। हालांकि वो काजोल की तरह सफल नहीं हो पाईं और कुछ फिल्मों के बाद ही बॉलीवुड से दूर हो गईं।
शशधर मुखर्जी ने सती रानी देवी से शादी की
तनिषा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी शशधर मुखर्जी और सती रानी देवी की सबसे छोटी संतान थे। शशधर मुखर्जी ने सती रानी देवी से शादी की जो गांगुली भाइयों (अशोक कुमार, किशोर कुमार, अनूप कुमार) की इकलौती बहन थीं। शशधर मुखर्जी के 4 बेटे रोनो मुखर्जी, जॉय मुखर्जी, देब मुखर्जी और शोमू मुखर्जी (काजोल के पिता) हुए।
अयान देब मुखर्जी के बेटे हैं
काजोल की कजिन और रोनो की बेटी हैं शरबानी मुखर्जी, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी काजोल के कजिन हैं। अयान देब मुखर्जी के बेटे हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काजोल की कजिन हैं। रानी शशधर मुखर्जी (काजोल के दादा) के बड़े भाई रवीन्द्र मोहन के बेटे राम मुखर्जी की बेटी हैं। रानी का एक भाई राजा मुखर्जी भी है। काजोल की नानी शोभना समर्थ मराठी और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस थीं।
यह भी पढ़ें- Juhi Chawla: जूही चावला ने सलमान के शादी के प्रपोजल वाली बात पर दिया रिएक्शन, बोलीं- ‘आज भी देते हैं ताना’
जॉय मुखर्जी के तीन बच्चे
उनकी परनानी भी फिल्मों से जुड़ी रही हैं। शोभना की बेटियां तनुजा (काजोल की मां) और नूतन (काजोल की मौसी) हिंदी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। एक्टर मोहनीश बहल काजोल की मौसी नूतन और रजनीश बहल के बेटे हैं। ये तो काजोल के वो रिश्तेदार हैं, जो फिल्मों में सक्रिय हैं। इसके अलावा उनके चाचा जॉय मुखर्जी के तीन बच्चे (दो बेटे, एक बेटी) हुए, जो फिल्मों से दूर रहे।
नूतन के अलावा काजोल की एक और मौसी भी है चतुरा
वहीं, नूतन के अलावा काजोल की एक और मौसी चतुरा हैं, जो फिल्मों से दूर रहीं। चतुरा की बेटी रेशमा भी फिल्मों से दूर हैं। काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की है। अजय के पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के स्टंट डायरेक्टर रहे हैं और मां वीना देवगन फिल्म प्रोड्यूसर।
अनिल देवगन फिल्म डायरेक्टर हैं
अजय के भाई अनिल देवगन फिल्म डायरेक्टर हैं। अनिल ‘जीत’, ‘जान’, ‘इतिहास’, ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर और ‘राजू चाचा’, ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रहे हैं। काजोल और अजय के दो बच्चे हैं। बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल, 2003 को हुआ था, जबकि बेटे युग 13 सितंबर 2010 को हुआ था।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines