हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kajol और Madhuri Dixit ने दिवाली पार्टी में खूब मचाया धमाल, इनसाइड वीडियो से हुआ खुलासा

विज्ञापन
Kajol और Madhuri Dixit ने दिवाली पार्टी में खूब मचाया धमाल, इनसाइड वीडियो से हुआ खुलासा

मुंबई: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ​​ने बीती रीत एक ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की, जहां फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अपना जलवा बिखेरकर इस शाम को और भी शानदार बना दिया। करण जौहर, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी सहित कई अन्य सेलेब्स को पार्टी में शामिल होने के लिए स्पॉट किया गया।

अभी पढ़ें – Bella Hadid से इंस्पायर होकर Urfi Javed ने लिया ये अवतार, नेटिजेंस ने बताया ‘बर्तन माजने का जूना’

सोशल मीडिया पर इन स्टार्स के कई स्पॉटेड वीडियो वायरल (Diwali Party Viral Video) हो रहे हैं। इस बीच पार्टी के कुछ इनसाइड वीडियोज और पिक्स भी सामने आई हैं, जो इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। 90 के दशक की दो जबरदस्त और बेहतरीन अदाकार काजोल और माधुरी (Kajol & Madhuri Viral Video) के पार्टी में मस्ती करने का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस पार्टी का इनसाइड वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों डीवास एक फ्रेम में नजर आ रही हैं और एक-दूसरे के साथ डांस कर रही हैं।

काजोल ने एक रील साझा करते हुए लिखा, “डांसिंग क्वीन के साथ! @madhuridixitnene मुझे डांस फ्लोर पर इतना मज़ा देने के लिए धन्यवाद .. और @manishmalhotraworld ऐसा करने के लिए धन्यवाद। सभी को दिवाली से पहले उत्सव की शुभकामनाएं! ” वहीं माधुरी दीक्षित ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया और कहा, “खुशी सब मेरी थी तुम कमाल हो हैप्पी दिवाली दोस्तों!”

विज्ञापन

दोनों एक्ट्रेसेज को यूं एक साथ मस्ती करता देख नेटिज़न्स भी काफी एक्साइटेड नजर आए। एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट डूओ’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘शानदार’, एक और यूजर ने लिखा, ‘दो डीवाज एक साथ।’ इनके अलावा पार्टी से कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। कुछ एक्ट्रेसेज ने जहां चमकदार लहंगे में अपनी उपस्थिती दर्ज कराई, तो वहीं ने सीक्विन साड़ियों में कहर ढाया।

अभी पढ़ें – Indian Idol 13: गोविंदा और नेहा कक्कर ने साथ परफॉर्म कर स्टेज पर लगाई आग, पत्नी सुनीता ने कही ये बात

विज्ञापन

 

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें सेलेब्स को ‘यू आर माई सोनिया’ गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इनके साथ रवीना ने ‘ओजी’ गैंग का टैग दिया।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola